Ashoknagar News- पहली तारीख से शहर के लिये नये संकल्प

Ashoknagar

अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया। अशोकनगर (Ashoknagar) शहर के समाजसेवी समाज सेवी संगठन पछार क्लब द्वारा हर माह रेल्बे स्टेशन के बाहर लगे राष्ट्रीय ध्वज (National Flag) के नीचे हर माह की पहली तारीख की राष्ट्र गीत एवं राष्ट्र गान (National Anthem) का आयोजन किया जाता है। आज नए साल (New Year 2021 के दिन जनवरी माह की पहली तारीख को भी यह आयोजन किया गया।

साल 2021 के पहली दिन पछार क्लब ने अशोकनगर विधायक जजपाल सिंह जज्जी (Ashoknagar MLA Jajpal Singh Jadji) की पहल पर एक अभिनव प्रयोग शुरू किया है, जिसे रोका टोकी नाम दिया गया गया है। इनका उद्देश्य है इसके देश एवं प्रदेश भर में शहर की छवि निखर कर आयेगी एवं शहर को एक आदर्श रूप में बनाया जा सकता।

विधायज जज्जी ने बताया कि हम अशोकनगर शहर को एक आदर्श रुप में बनाना चाहते है ।इसके लिये सरकारी एवं संगठनों के प्रयास के साथ-साथ लोगों को भी बदलना पड़ेगा ।इसी दिशा में रोको-टोको अभियान शुरू किया है। उनका कहना है हमने कुछ बिंदु तय कि जिनमे। सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकना, थूकना, पेशाब करना, कचरा जलाना, बोलचाल में गालियों के उपयोग करने तथा अव्यवस्थित पार्किंग जैसी मुद्दों को शामिल किया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि हम सब पहले खुद सब चीजों से बचें एवं अन लोगों को भी इन चीजों से बचाने के लिए विनम्रतापूर्वक रोका टोकी करें।

पछार क्लब के सदस्य हितेंद्र बुधौलिया (Hitendra Budholia) ने इस अवसर पर बताया कि सब को खुद सुधरने का पहले संकल्प लेना होगा साथ ही यह छोटे-छोटे कार्य ऐसे है जो हमारे नागरिक कर्तव्य भी है। सभी लोग बस इन का निर्वहन करें तो शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सकता हे ।जिससे प्रदेश में इस शहर को आदर्श रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews