एटीवीएम टिकट मशीन लगने से रेल यात्रियों को मिलेगी कतारों से राहत

ATVM-machine-will-be-install-in-ashoknagar-station

अशोकनगर मुंगावली। अलीम डायर।

रेल यात्रा मध्यमवर्ग और आम आदमी के जीवन में यातायात का एक अहम हिस्सा कहलाती है। क्योंकि बसों की अपेक्षा ट्रेन का सफर काफी आरामदायक और सस्ता माना जाता है। ट्रेन से सफर करने का नाम सुनते ही व्यक्ति अपने अपनी जरूरी तैयारी पूर्ण कर स्टेशन की ओर भागता है ट्रेन के समय से पहले क्योंकि उसे टिकट की लाइन में लगने की परेशानी का सामना करना पड़ता है और कई बार तो लाइन में लगे लगे यात्रियों की ट्रेन निकल जाती है या यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करना पड़ती है। जिससे लोगों को सफर में काफी दिक्कत परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

रेल यात्रियों को इन सभी दिक्कतों परेशानियों से बचाने के लिए रेलवे ने मुंगावली रेलवे स्टेशन पर एटीवीएम टिकट मशीन की व्यवस्था शुरू कर दी है जो 2 दिन के अंदर चालू कर दी जाएगी और यात्रियों के लिए टिकट मिलने लगेंगे।

जब एटीवीएम टिकट मशीन के संबंध में स्टेशन मास्टर डी वी एस कुशवाह जी से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि आज एटीवीएम टिकट मशीन का परीक्षण किया गया और कुछ सैंपल टिकट के निकाले गए जो पूर्णता सफल रहे टिकट वितरण  कर्ताओं के आई कार्ड बनना शेष है इसके बाद आगामी 2 दिवस के अंदर रेलवे यात्रियों के लिए 24 घंटे एटीवीएम मशीन से टिकट वितरण किए जाएंगे बिना कोई एक्स्ट्रा चार्ज के रेलवे दर के अनुसार।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews