बड़ी लापरवाही: 9 तारीख से नहीं आई कोरोना की कोई रिपोर्ट

बड़ी लापरवाही: 9 तारीख से नहीं आई कोरोना की कोई रिपोर्ट

अशोकनगर| कोरोना महामारी से लड़ने के दौरान संसाधनों की कमी एवं लेटलतीफी के कारण एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। अशोकनगर जिले से भेजी गई कोरोना सैंपल की 51 लोगो की रिपोर्ट अभी भी प्राप्त नही हुई है। बीते 9 तारीख के बाद से आज तक किसी भी रिपोर्ट का परिणाम भोपाल से नहीं बताया गया । इस कारण आइसोलेशन एवं क्वॉरेंटाइन में आम लोगों के साथ डॉक्टर एवं पुलिस कर्मचारी भी फंसे हुए हैं । भोपाल से जांच ना मिलने के कारण अब जिला अस्पताल ने ग्वालियर के लिए सेम्पिल भेजना शुरू कर दिया है।

जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे आर त्रिवेदीया ने बताया की 9 तारीख के बाद से अब तक 51 रिपोर्ट कोरोना सेम्पिल कि पेंडिंग है । इसके लिए कई बार वह भोपाल वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर चुके हैं । मगर इसके बाद भी रिपोर्ट नहीं मिल पाई। रिपोर्टों के परिणाम ना आ पाने से उन लोगों को परेशानी होने लगी है जिन्हें आइसोलेशन या कोरोनटाइन में रखा गया है। आइसोलेशन वार्ड में आम लोगों के साथ कैदी भी लंबे समय से भर्ती हैं । इसके अलावा सहराई अस्पताल के एक डॉक्टर की सैंपल की रिपोर्ट ना आने के कारण उनको भी कोरोंनटाइन किया गया है ।ऐसी स्थिति में सभी 51 लोगों के साथ बनी हुई है जो रिपोर्ट ना आने के कारण आइसोलेशन या होम क्वॉरेंटाइन में रहने को मजबूर है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक तो भोपाल में का ज्यादा होने के कारण लेटलतीफी होने के साथ साथ अशोकनगर जिले में किसी कोई भी मरीज पॉजिटिव ना हो पाने के कारण यहां की रिपोर्ट को पेंडिग रखे होने की बात कही जा रही है।

डॉक्टर त्रिवेदीया ने बताया कि पूर्व में तो सिर्फ उन्हीं लोगों की कोरोना सेम्पिल लिए जा रहे थे जिनकी ट्रैवल हिस्ट्री यह पॉजिटिव मरीज के संपर्क की हिस्ट्री रही है।मगर बीते 2 दिन से सामान्य खांसी जुखाम वाले लोगों के सैंपल भी लेना शुरू कर लिया है ।बीते 2 दिन में करीब 40 सैंपल लिए गए हैं। ऐसी स्थिति में अगर रिपोर्ट लेट होती है तो दिक्कत हो सकती है इसलिए भोपाल की जगह अब सैंपल ग्वालियर भेजना शुरू कर दिए गए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews