बालाजी के चरणों में रखने के बाद पर्चा दाखिल करने पहुंचे भाजपा विधायक, कार की फ्रंट सीट पर रखा नामांकन, खुद बैठे पीछे

MP Election 2023

MP Election 2023 : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक- 32 अशोकनगर के विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी ने गुरुवार को अपना नामांकन फार्म रिटर्निंग ऑफिसर के सामने प्रस्तुत किया। फार्म जमा करने से पहले भाजपा प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी अपना फार्म लेकर श्री तार वाले बालाजी मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने फार्म को बाला जी के चरणों में रखा और दंडवत होकर आशीर्वाद लिया।

भाजपा विधायक ने जमा करने से पहले बालाजी के चरणों में रखा नामांकन फॉर्म  

जज्जी ने मंदिर के पुजारी जी से पूजन कराकर फिर फार्म को अपनी कार की फ्रंट सीट पर रख कर और खुद पीछे बैठकर फार्म दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचे।रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपना फार्म दाखिल किया।  पहले बालाजी के चरणों में फॉर्म रखने के सवाल पर विधायक जज्जी का कहना है कि तार बाले बालाजी महाराज उनके आराध्य देव है और उन्होंने कोई पहली बार ऐसा नहीं किया है। जब जब चुनाव लड़ा है तब तब निर्वाचन फार्म बालाजी की चरणों मे समर्पित करने के बाद ही उसे दाखिल किया है।  फार्म जमा करने के दौरान दिल्ली विधायक बृजेन्द्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी, मंडल अध्यक्ष सलिल त्रिपाठी उपस्थित रहे।

मप्र विधानसभा चुनाव में दिख रही हैं अलग अलग तस्वीरें 

गौरतलब है कि इस समय प्रदेश में प्रत्याशियों द्वारा नामांकन फॉर्म भरे जाने की प्रक्रिया जारी है, इसमें अलग अलग रंग देखने को मिल रहे हैं, कोई अपने आराध्य देव के चरणों में नामांकन फॉर्म समर्पित करने के बाद जमा कर रहा है तो कोई बैलगाड़ी पर स्वर होकर जा रहा है , एक प्रत्याशित ने तो गधे की सवारी कर नामांकन फॉर्म दाखिल किया, बहरहाल ये लोकतंत्र का महाकुम्भ में है इसमें तरह तरह की तस्वीरें देखने की मिल रही है।

[dgv_vimeo_video id=”878296715″]

[dgv_vimeo_video id=”878296943″]

[dgv_vimeo_video id=”878297188″]

[dgv_vimeo_video id=”878298459″]

अशोक नगर से हितेंद्र बुधौलिया की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews