
CG Strike News
Ashoknagar News : पूर्व मे प्रदेश के बड़े व्यापम घोटाले के बाद हाल में व्यापम से हुई पटवारी परीक्षा में घोटाले की शिकायते सामने आई हैं। इस परीक्षा एवं इसके परिणाम के दौरान हुई कुछ अनियमितताओं ने पटवारी परीक्षा को संदेह के घेरे मे ला खड़ा कर दिया हैं। इसी कड़ी में अशोकनगर में सरकारी भर्ती परीक्षा संघ और पटवारी परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों ने गांधी पार्क पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पटवारी परीक्षा में घोटाला करने वाले दलालों पर FIR की मांग की है। अभ्यर्थियों ने हाथ ठेला पर पटवारियों के सांकेतिक बस्ते रखकर प्रदर्शन किया।
[dgv_vimeo_video id=”853254397″]
कोचिंग संचालक ने कही ये बात
प्रदर्शन के दौरान कोचिंग संचालक गौरव त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार में हुई पटवारी भर्ती परीक्षा घोटाले की जांच की जाए। बता दें कि मुख्यमंत्री ने इसके लिए सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज की अध्यक्षता में एक समिति बनाने का निर्देश दिया था लेकिन समिति किन बिंदुओं पर जांच कर रही है और कौन-कौन समिति के सदस्य हैं इसके बारे में आज तक सार्वजनिक रूप से नहीं बताया गया है। हाल ही में एक निजी चैनल पर पटवारी घोटाले पर किए गए स्टिंग ऑपरेशन का प्रसारण किया गया था, जिसमें एक व्यक्ति दावा कर रहा है कि पटवारी भर्ती परीक्षा में कई सीटें बेंची गई थीं और आगामी 12 अगस्त को होने वाली आरक्षक भर्ती परीक्षा में भी 7 हजार रिक्त पदों में से 3,900 पद बेंचे जा चुके हैं लेकिन उक्त व्यक्ति से न तो पूछताछ की जा रही है और न ही एफआईआर की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”853245554″]
FIR की मांग
हमारी मांग है कि उस व्यक्ति पर एफआईआर हो और उसको हिरासत में लेकर अन्य दलालों को भी पकड़ा जाए। हमारे द्वारा जो बस्ते रखकर प्रदर्शन किया गया है उसका सांकेतिक अर्थ यही है कि इस तरह पटवारियों के पद बेंचे जा रहे हैं।
[dgv_vimeo_video id=”853246001″]
अशोकनगर से हितेंद्र बुधौलिया की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

