गुना सीट से भाजपा उम्मीदवार के भाई पर मामला दर्ज, मारपीट और धमकाने का आरोप

Case-against-BJP-candidate-kp-yadav's-brother-from-Guna-seat

अशोकनगर| बुधवार को जैसे ही भारतीय जनता पार्टी ने गुना सीट से डॉक्टर के पी यादव का नाम घोषित किया उसके कुछ घंटे बाद ही उनके छोटे भाई अजय पाल सिंह यादव पर सरेआम मारपीट का आरोप रिजोदा निवासी गोपाल यादव ने लगाया है। दोपहर बाद हुई इस घटना के बाद कई घण्टो की गहमागहमी के पुलिस ने देर रात कोतवाली थाने में बीजेपी उम्मीदवार के भाई सहित 6 लोगो पर मामला दर्ज कर लिया। इस मामले को लेकर केपी यादव ने कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं मप्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री पर पुलिस पर दबाव डाल कर उनके भाई पर झूठा मामला दर्ज कराने का आरोप लगाया है।

दरअसल, बुधवार को अशोकनगर के बाईपास रोड पर विमानों के चबूतरे के पास के पी यादव के भाई अजयपल यादव पर गुंडागर्दी करने एवं मारपीट करने का आरोप कांग्रेस पार्टी के द्वारा लगाया गया। जिला चिकित्सालय में भर्ती रिजोदा गांव निवासी गोपाल सिंह ने बताया कि जब बाय बाईपास रोड से निकल रहा था, तभी केपी यादव के भाई ने उसे रोककर अपने साथ चलने के लिए कहा। उसने मना किया तो उसके साथ अजयपाल एवं उसके साथियों ने मारपीट कर दी। गोपाल का आरोप है कि उस दौरान भाजपा उम्मीदवार के पी यादव मौके पर मौजूद थे और उन्हीं के सामने उसके साथ मारपीट की गई है। इस मारपीट में गोपाल के शरीर में अंदरूनी चोटे तो है ही साथ में एक दांत भी टूट गया है। गोपाल सिंह की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अजय पाल सिंह यादव एवं पांच अन्य लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

इस मुद्दे को लेकर भाजपा उम्मीदवार डॉक्टर के पी यादव का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं उनके मंत्री उन पर दबाव डालने के लिए इस तरह की हरकत कर रहे हैं । उन्होंने खुले तौर पर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट पर आरोप लगाया है, कि  मंत्री ने पुलिस पर दबाव डालकर यह झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही उनका कहना है कि इस झगड़े से उनका एवं उनके भाई का कोई लेना देना नहीं है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews