कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लिया

कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लिया

अशोकनागर, हितेंद्र बुधौलिया।हमारा अस्पताल नंबर वन अस्पताल अभियान के तहत अशोकनगर जिला चिकित्सालय में चल रहे कार्यो को जायजा लेने के लिये कलेक्टर अभय वर्मा ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने जिला अस्पताल के वार्डो की साफ सफाई व्यवस्था एवं मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जर्जर हो रहे वार्डो को दुरुस्त करवाने की बात कही, इसके साथ ही भर्ती मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते हुए जिला अस्पताल द्वारा मरीजों को दिए जा रहा है भोजन की गुणवत्ता के बारे में भी पूछताछ की। उन्होने इसके साथ ही सभी वार्डों का निरीक्षण किया। वहीं कलेक्टर ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हो और हमारा अस्पताल नंबर 01 अस्पताल अभियान के तहत जनभागीदारी से जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारा जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत 21 दिसंबर से की गई थी जबसे अब तक जिला अस्पताल में काफी सुधार आया है और सुविधाओं को बेहतर करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही खाली पड़ी जगहों में निर्माण कार्य कराया जाएगा और जहां भी जिस कार्य की जरूरत होगी वह कराया जाएगा। हालांकि जन भागीदारी से भी अच्छा काम हो रहा है और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार आ रहा है। कलेक्टर ने कहा कि इसके साथ ही खाली पड़े कमरों में कबाड़ भरा था उसे निकाला गया है और उन कमरों की साफ सफाई करवाकर वार्ड बनाया गया है जहाँ मरीजो को भर्ती किया जाएगा। जितना कबाड़ निकला है जिसकी मरम्मत करवाकर लगवाया जाएगा जो लगाने लायक नही होगा उसकी नीलामी करवाने के निर्देश भी दिये।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews