अशोकनगर में कोरोना की दस्तक, संक्रमित महिला की भोपाल में मौत

अशोकनगर में कोरोना की दस्तक, संक्रमित महिला की भोपाल में मौत

अशोकनगर| हितेंद्र बुधोलिया| अभी तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों से बचे अशोकनगर (Ashokgnagar)जिले में भी कोरोना (Corona) पॉजिटिव मरीज सामने आया है। 3 दिन पहले जिला चिकित्सालय से भोपाल (Bhopal) रेफर की गई एक महिला को कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) होने की पुष्टि हुई है ।साथ ही इस महिला की मृत्यु भी हो गई है। खबर फैलने के बाद प्रशासनिक अमला एवं स्वास्थ्य विभाग के लोग ईसागढ़ महिला के घर पहुचे है। महिला का सैंपल भोपाल में ही लिया गया था।

CMHO डॉ. जे आर त्रिवेदिया ने बताया कि 3 दिन पहले ईसागढ़ में रहने बाली महिला शांति बाई को उपचार के लिय ईसागढ़ स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल भेजा गया था ।यहां से उसे भोपाल रैफर किया गया था। उपचार के दौरान कोरोना संदिग्ध होने पर उनका सेम्पिल लिया गया था। इसी दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इसी दौरान उसके कोरोना पोजिटिब होने की रिपोर्ट आई ।महिला के शव को भोपाल से नही लाया गया। साथ ही महिला के साथ गये उसके पति को भोपाल में ही कोरेण्टाइन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासनिक अमला महिला के निवास पर पहुंचा है। महिला की हिस्ट्री मालूम कि जा रही है। उसके संपर्क में आने बाले लोगो के साथ उसका उपचार करने बाले डॉक्टरों एवँ अन्य पैरामेडिकल स्टाप की जांच की तैयारी की गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews