ग्रीन जोन में शामिल MP के इस जिले में फिर सामने आया कोरोना पॉजिटिव

ग्रीन जोन में शामिल MP के इस जिले में फिर सामने आया कोरोना पॉजिटिव

अशोकनगर/मुंगावली। अलीम डायर| अशोकनगर (Ashoknagar) जिले के मुंगावली तहसील अंतर्गत आने वाले अचलगढ़ के ग्राम सिहोरा में एक व्यक्ति की कोरोना (Corona) रिपोर्ट पॉजिटिव आई है । ग्रीन ज़ोन में चल रहे अशोकनगर जिले में नया केस सामने आने से हड़कंप मच गया है|

अशोकनगर जिला ग्रीन जोन में चल रहा था लेकिन पिछले महीने अशोकनगर जिले की ईसागढ़ तहसील में एक महिला की भोपाल में कोरोना से मौत हो गई थी इसके बाद संपूर्ण जिले में टोटल लोक डाउन लगा दिया गया था जब तक की सभी रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आ गई | उसके बाद अशोकनगर जिला फिर से ग्रीन जोन में आ गया था इसके बाद कुछ रोज पहले ही भोपाल से आए मजदूर मुंगावली होते हुए पिछोर गए थे जिनमें से दो मजदूरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी उस दौरान भी मुंगावली अधिकारियों और हॉस्पिटल स्टाफ की स्कैनिंग की गई थी जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी| लेकिन 13 तारीख को अशोकनगर जिले से गई सैंपल में जिनकी आज रिपोर्ट आई है उसमें मुंगावली तहसील के अचलगढ़ के ग्राम सिहोरा में रहने वाले राजकुमार अहिरवार की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है|

बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव मरीज चंदेरी मंडी मैं भी गया था और कई लोगों के संपर्क में भी आया है अब देखना यह है कि कोरना पॉजिटिव मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री क्या निकल कर सामने आती है और जिला प्रशासन जिले को कितने दिनों के लिए टोटल लॉक डाउन पर रखते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews