ग्रीन ज़ोन में रहे इस जिले में भी पैर पसार रहा कोरोना, 4 की रिपोर्ट पॉजिटिव

mp corona

3D illustration of Coronavirus, virus which causes SARS and MERS, Middle East Respiratory Syndrome

अशोकनगर/अलीम डायर

सोमवार को तहसील बहादुरपुर के वार्ड क्रमांक 08 में इंदौर से आये व्‍यक्ति की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद बहादुरपुर में वार्ड क्रमांक 08 के साथ साथ 03 किलोमीटर की परिधि में आने वाले सभी क्षेत्रों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है। साथ ही सम्‍पूर्ण बहादुरपुर को बफर जोन घोषित किया गया है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की सर्वे टीम द्वारा सर्वे एवं सेम्पिलिंग का कार्य किया जा रहा है। कंटेनमेंट एरिया में परिवारों की कुल संख्‍या 217 तथा जनसंख्‍या 1320 है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की आठ सर्वे टीमों द्वारा सर्वे एवं सेम्‍पलिंग की कार्यवाही जारी है। प्राथमिक एवं द्वितीयक संपर्क में आने वाले व्‍यक्तियों की संख्‍या 14-14 है।

जिले से कोरोना वायरस संक्रमण से संबंधित अब तक 1214 सैम्‍पल जांच हेतु भेजे गए थे जिनमें से 887 जांच सैम्‍पल जो कि निगेटिव आए हैं, 126 सैम्‍पल रिजेक्‍ट हुंए तथा शेष 198 सैम्‍पल की रिपोर्ट अभी अप्राप्‍त है। मंगलवार को प्राप्‍त 93 सैम्‍पलों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्‍त हुई है। साथ ही आज 66 व्‍यक्तियों के सैंपल लिये जाकर जांच हेतु भेजे गये हैं। अब तक जिलांतर्गत कोविड-19 के प्रकरण 04 हैं तथा कोविड-19 की प्राप्‍त पॉजीटिव रिपोर्ट की संख्‍या 03 है। कोविड-19 से मृत्‍यु 01 हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा क्वारेंटाइन हेतु निर्देशित व्‍यक्तियों की संख्‍या 15064 तथा होम क्‍वारेंटीन पूर्ण व्‍यक्तियों की संख्‍या 7620 है। आयुष विभाग द्वारा जिले में अब तक 162418 व्‍यक्तियों को नि:शुल्‍क औषधियों से लाभांवित किया जा चुका है। कोराना वायरस से उत्‍पन्‍न स्थिति के कारण लोगों की समस्‍याओं एवं शिकायतों के समाधान हेतु टेलीफोन विशिष्ट नंबर 104 व सीएम हेल्‍पलाईन नंबर 181 पर प्राप्‍त 4447 शिकायतों में से 4334 शिकायतों को संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया गया है तथा शेष 1130 शिकायतों पर कार्यवाही जारी है। प्रशासन द्वारा जनता से अपील की गई है कि सामाजिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन करें। कोरोना संक्रमण के विरूद्ध लड़ाई में प्रशासन का सहयोग करें और अफवाहों से दूर रहें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews