कुए में डूबने से चचेरी बहनों की मौत, गांव में पसरा मातम

कुए में डूबने से चचेरी बहनों की मौत, गांव में पसरा मातम

अशोकनगर/मुंगावली, स्वदेश शर्मा| Mungawali News मंगलवार की दोपहर मुड़रा मल्हारगढ़ गाव में उस समय मातम छा गया जब अपने ही घर के पीछे बने कुए में नहाने गई दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस (Police) ने मर्ग कायम करके पूरे मामले को जांच में लिया है|

म्रतक बच्चियों के परिवार में श्राद्ध का कार्यक्रम था| जिसको लेकर परिवार के सदस्य इसमें व्यस्त थे और यह बच्चियां बिना बताए कुआ पर नहाने चलीं गई और यह कब कुए में डूब गई किसी को कोई जानकारी नही चली। जब तक इन बच्चियों पर परिवार के सदस्यों की नजर जाती इनकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद ग्रामीण इन दोनों बच्चियों को कुए से निकालकर डायल 100 की सहायता से सिविल अस्पताल लेकर आये जहां डॉक्टर ने इनको म्रत घोषित कर दिया| मृत बच्चिओं का पीएम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया वहीं पुलिस ने मर्ग कायम करके पूरे मामले को जांच में लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews