ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, खेतों में जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर-विधायक

ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, खेतों में जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर-विधायक

अशोकनगर।हितेन्द्र बुधौलिया।

सोमवार की रात में जिले के ईसागढ़ एवं चंदेरी विकासखण्ड में हुई बारिश एवं ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का मुंगाबली एवं चन्देरी विधायक सहित कलेक्टर ने खेतो में जा कर खराब हुई फसलों का निरीक्षण किया एवं किसानों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।चन्देरी विधायक श्री गोपाल सिंह चौहान एवं कलेक्‍टर डॉ.मंजू शर्मा ने संयुक्त रुप सेईसागढ़ तहसील के ग्राम धनवारा,छपरा एवं मन्‍हेटी में बेमौसम ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्‍त गेहॅू,चना एवं मसूर फसलों का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

इस अवसर पर विधायक श्री चौहान ने किसानों को ढांढस बधाया कि शासन एवं प्रशासन इस दुख की घड़ी में अन्‍नदाताओं के साथ है। शासन द्वारा किसानों को हर संभव मदद दी जायेगी। कलेक्‍टर डॉ.मंजू शर्मा ने कहा कि फसलों को हुए नुकसान का सर्वे गठित दल द्वारा कराया जायेगा। सर्वे उपरांत फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए नियमानुसार मुआवजा राशि का वितरण कराया जायेगा। उन्‍होंने बताया कि सर्वे दल में पटवारी,ग्रामीण कृषि विस्‍तार अधिकारी तथा पंचायत सचिव शामिल रहेगें। उन्‍होंने राजस्‍व अधिकारियों को निर्देशित किया कि ओलावृष्टि से नष्‍ट हुई फसलों का बारीकी से सर्वे कार्य अविलंब प्रारंभ कर सर्वे रिपोर्ट प्रस्‍तुत की जाए।भ्रमण के दौरान तहसीलदार श्री वायएस तोमर,नायब तहसीलदार श्री अनिल शर्मा,मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री एम.के .जैन तथा संबंधित अधिकारी साथ थे।

वही मुंगाबली विधायक श्री ब्रजेन्द्र सिंह यादव ने भी अपनी विधानसभा के करीब आधा दर्जन गांवों का दौरा किया जहां ओलावृष्टि से फसल खराब हुई थी।भाँडारी,मामोन ,नयाखेड़ा सहित कुछ अन्य गांवों किसानों के साथ विधायक श्री यादव खेतो में पहुचे एवं खड़ी एवं कटी फसल के नुकसान का जायजा लिया।उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि खराब हुई फसलों का सही सर्वे कराया जाएगा।विधायक ब्रजेन्द्र यादव ने बताया कि जिले के वरिष्ट अधिकारियों से को सूचित किया गया है।कुछ गांवों में फसलों को बहुत नुकसान हुआ है। जल्द ही इनका सर्वे कराया कर मुआवजा दिलाने की कार्यवाही की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews