BJP के पूर्व विधायक के बेटे का संदिग्ध हालत में रेलवे ट्रेक पर मिला शव, मचा हड़कंप

BJP

मुंगावली, स्वदेश शर्मा। आज होली (Holi 2021) के दिन सोमवार सुबह  मध्य प्रदेश के अशोकनगर के मुंगावली में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वरिष्ठ BJP नेता और पूर्व विधायक श्यामलाल पंथी के छोटे बेटे मुकेश पंथी का शव रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालत में मिला।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजा। BJP नेता के बेटे का यू शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

यह भी पढ़े.. निकाय चुनाव 2021: BJP का कांग्रेस को बड़ा झटका- विधायक प्रतिनिधि समेत 12 नेता पार्टी में शामिल

मिली जानकारी के अनुसार, घटना अशोकनगर जिले के पिपरई थाने के अंतर्गत आने वाले मुड़रा कला गावं की है। यहां आज रविवार सुबह BJP के वरिष्ठ नेता और कुरबाई से तीन बार के विधायक रहे श्यामलाल पंथी के छोटे बेटे मुकेश पंथी का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। बताया जा रहा है कि यहां मुकेश की ससुराल भी है वही वे आखरी बार रविवार शाम को कुरबाई में देखे गए थे ।

यह भी पढ़े.. Minister incharge : अब खत्म होगा इंतजार, मंत्रियों को मिलेंगे जिलों के प्रभार

इसके बाद आज सुबह 9 बजे के आसपास जीआरपी को सूचना मिली कि किसी व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है जिसके बाद पिपरई पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि उक्त व्यक्ति कुरबाई के पूर्व विधायक के छोटे बेटा मुकेश है। मृतक के सिर पर और हाथ पर चोट के गंभीर निशान है, जिसको देखकर स्थिति संदेहास्पद नजर आ रही है फिलहाल पूरे मामले को पुलिस ने जांच में ले लिया है।वही इस घटना के बाद BJP कार्यकर्ताओं में भी आक्रोश व्याप्त हो गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
BJP के पूर्व विधायक के बेटे का संदिग्ध हालत में रेलवे ट्रेक पर मिला शव, मचा हड़कंप - MP Breaking News