कोविड 19 वैक्सीन के लिये जिला अस्पताल में हुआ ड्राय रन, वैक्सीनेशन सेंटर का शुभारंभ

कोविड 19 वैक्सीन के लिये जिला अस्पताल में हुआ ड्राय रन, वैक्सीनेशन सेंटर का शुभारंभ

अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया। कोविड संक्रमण से निजात दिलाने के लिए भारत में बनी वैक्सीन को जल्द ही लगाने की कार्रवाई शुरू की जाने वाली है। इसके पहले आज अशोकनगर जिला चिकित्सालय में इस वैक्सीन को लगाने की व्यवस्था का मॉक ड्रिल किया गया । साथ ही वैक्सीनेशन सेंटर का जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हिमांशु शर्मा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर एसडीएम अशोक नगर रवि मालवीय भी मौजूद रहे आज साढ़ौरा एवं अशोक नगर में 30-30 लोगों को मैसेज भेज कर इस पूरी प्रक्रिया की रिहर्सल की गई है।

जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हिमांशु शर्मा ने बताया कि दोनों स्थानों पर पांच पांच कर्मचारियों को वैक्सीनेशन सेंटर के लिए नियुक्त किया गया है। साथ ही आज के ट्रायल में यह देखने का प्रयास किया गया है कि पहली बार लग रहै ह इस वैक्सीन में क्या-क्या समस्याएं आ सकती हैं एवं कितना समय लगेगा ताकि भविष्य में वैक्सीन आने पर उस तरह की तैयारियां की जा सके।

डॉ शर्मा ने बताया कि आज मॉक ड्रिल में दोनों स्थानों पर 30-30 लोगों को बुलाया गया था। पूरी प्रक्रिया वैसे ही संचालित की गई थी जिस तरह भविष्य में वैक्सीन लगाने की गाइडलाइन बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय के टीकाकरण केंद्र में आज से वैक्सीनेशन सेंटर चालू कर दिया गया है मयहां सबसे पहले जिले के 3662 फ्रंटलाइन वर्कर जो स्वास्थ्य विभाग से संबंधित है, उनका टीकाकरण किया जाएगा। इसके बाद कोविड में काम करने वाले अन्य विभागों के लोग तथा तीसरे चरण में समुदाय का टीकाकरण किया जाएगा। जिला चिकित्सालय में आज जो ट्रायल किया गया गया है उसे ड्राय रन नाम दिया गया है। जिसमे सबसे पहले गार्ड के पास जो सूची है उसमें लोगों का नाम पुकारा गया । इसके बाद वेरिफिकेशन करने के बाद उसको सैनिटाइज करके वैक्सीन लगाने की रिहर्सल की इसके बाद कुछ देर के लिए डॉक्टरों की टीम की मौजूदगी में उसे रिकवरी रूम में भी रखा गया । इस प्रक्रिया में जितना समय लगा है। उसी के अनुसार आगे टीका लगाने के लिए लोगों को बुलाया जाएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews