
अशोकनगर|प्रदेश भर के होमगार्ड सैनिकों के साथ अशोकनगर जिले के होमगार्ड सैनिकों ने पूरे साल की सेवा एवं वेतन की मांग का एक ज्ञापन अशोकनगर विधायक जजपाल सिंह जज्जी को दिया।विधायक जज्जी ने होमगार्ड सैनिकों की मांग को लेकर गृहमंत्री बाला बच्चन से बात की।गृहमंत्री ने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया है।
जिले के करीब आधा सैकड़ा से ज्यादा होमगार्ड सैनिकों ने विधायक कार्यलय पर विधायक जजपाल सिंह जज्जी को अपनी मांगों का एक ज्ञापन सौंपा।सैनिकों का कहना है कि वह अन्य सुरक्षा बलों के समान कार्य करते है।मगर उनके साथ कई तरह के शोषण किये जाते है।सैनिकों का कहना है कि उनको उनसे साल में 10 महीने काम कराया जाता है बाकी दो महीने वह बेरोजगार रहते है। इस समय इनको परिवार का पालन पोषण करना कठिन होता है।साथ ही उनका कहना है नए भर्ती किये जा रहे होमगार्ड सैनिकों को स्वयंसेवी लिखा जा रहा है जबकि उनके चयन अन्य कर्मचारियों की तरह होता है।सैनिकों ने हाल ही में विभाग द्वारा जारी किए गये आदेश से खफा हो कर विधायक श्री जज्जी को ज्ञापन दिया है।उन्होंने विधायक से मांग की है कि शासन स्तर पर इस मामले में हस्तक्षेप करा कर उनकी मांगों को पूरा कराये।विधायक श्री जज्जी ने तुरंत इस मुद्दे पर प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन से बात कर होमगार्ड सैनिकों की समस्या से अवगत कराया।गृहमंत्री ने विधायक को बताया कि उनको भी इसी तरह का ज्ञापन मिला है।होमगार्ड सैनिकों की इन मांगों को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने का आश्वासन दिया है।
निदेशक और संपादक

