राई मेले में नृत्यांगनाओं के HIV टेस्ट मामले में जांच शुरू, 4 सदस्यीय दल पहुंचा अशोक नगर

राई मेले में नृत्यांगनाओं के HIV टेस्ट मामले में जांच शुरू, 4 सदस्यीय दल पहुंचा अशोक नगर

HIV Test Case of Dancers in Rai fair Ashok Nagar : रंग पंचमी के अवसर पर अशोक नगर के करीला में लगने वाली राई मेले के दौरान नृत्यांगनाओं  के एचआईवी टेस्ट के मामले में स्वास्थ विभाग ने बीती रात अशोक नगर के सीएमएचओ डॉ नीरज छारी हटा दिया था एवं संयुक्त संचालक ग्वालियर के नेतृत्व में 4 सदस्यीय दल भी इस पूरे मामले की जांच के लिए बनाया था। आज यह दल अशोकनगर सीएमएचओ कार्यालय पहुंचा और करीब 3 घंटे तक जांच करता रहा।

मीडिया से बचता रहा जांच दल 

जाँच के बाद मीडिया से बिना बात किए ही यह दल वापस चला गया। इस दल मे संयुक्त संचालक डॉ. पी के शर्मा, जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ. एस एस भूषण तथा आईसीडीसी सुपरवाइजर कुलदीप भदौरिया शामिल बताये जा रहे है।
जाँच के दौरान मेला अधिकारी एवं एसडीएम मुंगावली रवि मालवीय, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास, एवं हटाए गए सीएमएचओ डॉ छारी के अलावा दूसरे लोग उपस्थित रहे।

3 घंटे तक जांच दल ने लिए कई लोगों के बयान 

करीब 3 घंटे तक इस जांच दल ने विभिन्न लोगों से बातचीत की है, इसके अलावा कुछ दस्तावेज भी तैयार किए हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ लोगों के बयान भी हुए हैं। हालांकि इस जांच दल ने बाहर निकलने के बाद मीडिया से किसी भी तरह की बातचीत नहीं की और बिना कुछ बताएं यहां से चले गये है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्य विभाग के अधिकारी एवं जांच के दौरान शामिल रहे अधिकारी कर्मचारी भी मीडिया से किसी भी तरह बात करने की से कतराते रहे।

राई मेले में नृत्यांगनाओं के HIV टेस्ट करने पर सख्त हुआ है महिला आयोग 

उल्लेखनीय है की माता जानकी के दरबार करीला में रंगपचमी पर लगने वाले परम्परागत राई मेले मे आई नृत्यांगनाओं के एचआईवी टेस्ट करने के मामले (HIV test case of dancers in Rai fair) के चलते प्रदेश भर में बवाल मचा हुआ है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में संज्ञान ले लिया है, एवं राजनीतिक दल भी इस पर मुखर होकर विरोध में प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

CMHO छारी पर गिर चुकी है गाज 

घटना के बाद ये मीडिया की सुर्खियां बनी, मामला बोपाल में बैठे विभाग के आला अधिकारियों तक पहुंचा और फिर सोमवार रात अशोक नगर जिले के सीएमएचओ डॉ नीरज छारी को हटाकर एक जांच दल गठित किया गया जिसे 2 दिन में रिपोर्ट सौंपनी है।

अशोक नगर से हितेंद्र बुधोलिया की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews