अपना इलाज कराने पहुंचे विधायक जज्जी ने अस्पताल का किया निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर हुये नाराज

अपना इलाज कराने पहुंचे विधायक जज्जी ने अस्पताल का किया निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर हुये नाराज

अशोकनगर, हितेंद्र बुधोलिया| हाल ही में विधानसभा का चुनाव जीतकर दूसरी बार विधायक बने जजपाल सिंह जज्जी (Jajpal Singh Jajji) ने आज अचानक जिला अस्ताल (Hospital) का निरीक्षण किया। अपनी गर्दन में हो रहे दर्द का इलाज कराने पहुंचे विधायक जज्जी को देखकर मरीजों ने उनसे अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर बात की तो उन्होंने पूरे अस्पताल परिसर का ही निरीक्षण का डाला। इस दौरान गंदे बेडसीट पर विधायक (MLA) ने प्रबंधन को खूब खरी-खोटी सुनाई। साथ ही बन कर तैयार हो चुकी आधुनिक लैव एवं कोविड वार्ड को जल्द चालू करने के निर्देश दिए है। विधायक जज्जी ने अस्पताल परिसर में तीन छोटे गार्डन विधायक निधि से विकसित करने का आश्वासन भी अस्पताल प्रबंधन को दिया है। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के वार्डो में जाकर मरीजों के हालचाल जाने एवं मरीजों और अटेंडरों की समस्या सुनकर वहां मौजूद डॉ. प्रशांत दुबे को इन समस्याओं को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए।

बीते कुछ दिनों से गर्दन की समस्या से जूझ रहे विधायक जजपाल सिंह जज्जी अपना इलाज कराने जब जिला चिकित्सालय पहुंचे तो उन्हें देखकर मरीजों के अटेंडरों ने इलाज में कमी को लेकर कुछ शिकायत कि तो विधायक ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया | निरीक्षण के दौरान विधायक श्री जज्जी ने उस समय थोड़े नाराज भी हुए जब मरीजों के हालचाल जानने के दौरान उन्होंने देखा कि लगभग हर बेड की चादर गंदी है। जिस पर विधायक श्री जज्जी ने नाराजगी जाहिर करते हुए इन गंदी चादरों को तुरंत बदलने को कहा साथ ही निर्देश दिए कि मरीजों के बेड पर बिछी चादर हर दिन बदलनी चाहिए। विधायक ने कोविड वार्ड, ट्रामा सेंटर सहित जिला अस्पताल के लगभग हर हिस्से का निरीक्षण कर जहां-जहां कमियां मिली उन्हें सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अस्पतालों केप्रांगण में स्थित तीनों ब्लाकों में विधायक निधि से गार्डन विकसित करने को कहा ताकि मरीज और अटेंडर यहां बैठकर सुकून के पल गुजार सकें व भोजन, प्राणायाम जैसी दिनचर्या की गतिविधियां संपादित कर सकें।

उन्होंने जिला अस्पताल में बन कर तैयार हो चुकी अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित पैथोलॉजी लैब को जल्द चालू करने के निर्देश दिये है। ताकि मरीजो को मंहगी जांचें के लिये निजी लैवो पर निर्भर ना रहना पड़े।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews