ज्योतिरादित्य सिंधिया की केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात, नए साल से पहले की ये मांग

ज्योतिरादित्य सिंधिया की केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात, नए साल से पहले की ये मांग

अशोकनगर, हितेन्द्र बुधौलिया। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार (Cabinet Expansion) और BJP कार्यकारिणी के गठन की चर्चाओं के बीच आज भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने मोदी सरकार (Modi Government) में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल (Ramesh Pokhriyal) निशंक से मुलाकात की।इस दौरान सिंधिया ने अगले सत्र में केंद्रीय विद्यालय (Central School) शुरू कराने की मांग की।

यह भी पढ़े… VIDEO – मध्यप्रदेश पहुंचते ही सामने आया ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान

दरअसल, गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र (Guna-Shivpuri Lok Sabha constituency) से सांसद रहते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर (Ashoknagar) में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए जो प्रयास किए थे, वह अब साकार हो रहे है। निरंतर प्रयास से उनके कार्यकाल में अशोकनगर के लिए केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत हुआ था, जिसके लिए भूमि व अस्थाई भवन में विद्यालय संचालित करने केलिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई थी ।इसी संबंध में आज बुधवार को सिंधिया ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल से मुलाकात की।

इसी संबंध में आज बुधवार को राज्यसभा सांसद  सिंधिया ने केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल से मांग कि शिक्षण सत्र 2020-21 में कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं (Classes) नए शैक्षिक सत्र में शीघ्र शुरू की जाए, जिससे कि अशोकनगर के छात्र छात्राओं (Student) को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े और अशोकनगर के छात्र-छात्राये उच्च शिक्षा (Education) प्राप्त कर सके।

यह भी पढ़े… शिवराज सिंह चौहान की चेतावनी- अगर ऐसा नहीं किया तो अधिकारियों पर लगेगा जुर्माना

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews