अशोकनगर में कमलनाथ के मंत्री ने किया ऐसा काम, वायरल हो रहा वीडियो

अशोकनगर में कमलनाथ के मंत्री ने किया ऐसा काम, वायरल हो रहा वीडियो

अशोकनगर। हितेन्द्र बुधौलिया।

प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को ग्वालियर में अक्सर नालियों की साफ सफाई करते देखा जाता है । इसके अलावा भी कई जगह साफ सफाई करते रहते हैं। आज चंदेरी में भी मंत्री का यही रूप देखने को मिला ।यहां ऐतिहासिक एवं सुंदर शहर चंदेरी के रोड पर जमे कचरे एवं नाली की गंदगी को देख खाद मंत्री ने फावड़ा हाथ मे लिया ओर नाले की सफाई शुरू कर दी। इसके बाद एक वीडियो जारी कर प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने स्वच्छता का संदेश भी दिया।

खाद मंत्री आए तो थे ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए, मगर इस शहर में जगह-जगह जमी गंदगी को देखकर स्वयं हाथ में फावड़ा लेकर गलियों में पहुंचकर नालियों की सफाई की। उन्होंने शुक्रवार को सुबह चंदेरी की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया साथ ही गंदी नालियों देखकर स्वयं सफाई करने में जुट गए। श्री टोमर ने चन्देरी वासियों को संदेश देते हुए कहा कि चंदेरी शहर को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाने में सहयोग करें एवं कचरे को कचरा गाड़ी में डालें । खान मंत्री की सफाई करने का या वीडियो जिले में खूब वायरल हो रहा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews