नवनिर्वाचित सांसद डॉक्टर केपी यादव के प्रथम नगर आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

kp-yadav-guna-mp-welcome-by-people

अशोकनगर मुंगावली। अलीम डायर।

 गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के कद्दावर नेता ज्योतिराज सिंधिया को उन्हें अपने ही गढ़ में हराने के बाद और अपनी ऐतेहासिक जीत दर्ज कराने वाले नवनिर्वाचित सांसद डॉ. केपी यादव का अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा में भव्य विजयी जलूस एवं आभार सभा का आयोजन किया गया जिसमें सांसद डॉक्टर के पी यादव ने सभी वरिष्ठ लोगों के पैर पढ़ कर आशीर्वाद लिया इस दौरान डॉ के पी यादव कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के घर भी गए उनसे मुलाकात की पैर छूकर आशीर्वाद लिया जहां पर डॉक्टर के पी यादव का श्रीफल और साल से स्वागत किया गया तो वही नगर की जनता ने भी नए सांसद का दिल से इस्तकबाल किय�� फूल मालाओं से स्वागत किया जगह-जगह के पी यादव को लड्डू श्री फलों और अन्य फलों से तौला गया ढोल नगाड़ा बाजे गाजे के साथ आतिशबाजी भी की गई और मिठाइयां भी बांटी गई

इसी दौरान सांसद डॉक्टर के पी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह मेरी जीत नहीं यहां की समस्त जनता की जीत है क्षेत्र के लिए मैं अपनी जान लगा दूंगा यहां पर किसानों के लिए सिंचाई व्यवस्था गरीबों मजदूरों के लिए रोजगार की व्यवस्था शिक्षा और स्वास्थ्य की उत्तम व्यवस्था करने की भरपूर कोशिश करूंगा क्षेत्र की जनता के लिए यही मेरा प्रथम कार्य ओर संकल्प है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews