MP: अभिनेता गौरव अरोरा लौटे अपने होमटाउन, फैमिली संग कराया चेकअप

MP: अभिनेता गौरव अरोरा लौटे अपने होमटाउन, फैमिली संग कराया चेकअप

अशोकनगर, मुंगावली।अलीम डायर ।
लव गेम्स और राज रिबूट दो सुपरहिट फिल्मो में काम कर चुके गौरव अरोरा आज लगभग 12:00 बजे के करीब अपने होमटाउन मुंगावली पहुंचे यहां पहुंचते ही उन्होंने अपने परिवार सहित मुंगावली स्वास्थ्य केंद्र जाकर अपना चेकअप कराया स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर अमित आर्य डॉक्टर त्रिपाठी द्वारा गौरव अरोरा और इनके परिवार का चेकअप किया गया। चेकअप में डॉक्टरों द्वारा गौरव अरोरा और उनके परिवार को नॉर्मल बताया तो वही डॉक्टरों ने चेकअप के बाद गौरव अरोरा को कुछ एंटीबायोटिक मेडिसिन देकर घर पर रहकर आराम करने की सलाह दी है।
एक्टर गौरव अरोरा का परिचय

अपने अभिनय से बहुत कम समय में अपना अलग मक़ाम बनाने वाले गौरव अरोरा का जन्म सन 1985 को मध्यप्रदेश के अशोकनगर ज़िले में स्थित मुंगावली में हुआ. इनके पिता का नाम रवि अरोरा और माता का नाम राधा अरोरा है. इनकी दो बहनें हैं, अंशु और महक. गौरव अंशु से छोटे और महक से बड़े हैं.

गौरव ने मध्यप्रदेश के इंदौर में रहते हुए “द डेली कॉलेज” से अपना स्कूल पूरा किया, फिर “प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट” से व्यवसाय प्रबंधन में स्नातक हासिल किया. गौरव राष्ट्रीय स्तर के तैराक़ हैं और ज़िला स्तर पर हॉकी भी खेल चुके हैं.

अभिनय जगत वो जगत है जहाँ एक अभिनेता को कई मुक़ामों से गुज़ारना होता है. गौरव अरोरा मॉडलिंग और अभिनय जगत में एक नया चेहरा हैं. अपने जोश और अपनी क़ाबिलियत के दम पर ये 2006 में “ग्लैडरग्स मैंनहंट एंड मेगा मॉडल कांटेस्ट” में दूसरे रनरअप रहे. कई फैशन शो, रैंप, प्रिंटशूट्स आदि के साथ साथ इन्हें कई मक़ामी टेलीविज़न कॉमर्सियल में देखा जा चुका है. अपने रास्ते में आगे बढ़ते हुए इन्हें वो मोड़ बहुत जल्दी मिला, जहाँ से इनका रुख़ पहले परदे की तरफ़ हुआ. 2016 में “विशेष फ़िल्म्स” के बैनर तले इन्हें फ़िल्म “लव गेम्स” में काम करने का मौक़ा मिला, जिसका निर्देशन जाने-माने निर्देशक विक्रम भट्ट कर रहे थे. पुनः वे विक्रम भट्ट की ही फ़िल्म “राज़ रिबूट” में समीर सक्सेना का दमदार किरदार निभाते हुए नज़र आये. साल 2016 के “स्टार डस्ट अवार्ड” में “बेस्ट डेब्यू मेल” के लिए इन्हें सम्मानित किया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews