भोपाल के क्वारेंटाइन सेंटर से भागा व्यक्ति अशोकनगर की सीमा पर धराया, पुलिस ने भेजा अस्पताल

भोपाल के क्वारेंटाइन सेंटर से भागा व्यक्ति अशोकनगर की सीमा पर धराया, पुलिस ने भेजा अस्पताल

अशोकनगर/अलीम डायर

अशोकनगर जिले के ईसागढ़ तहसील से चार दिन पहले कोरोना संक्रमित महिला को भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल में रेफर किया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला का कोरोना सैंपल लिया गया था जो कि जांच में पॉजिटिव निकला इसके बाद से ही लॉकडाउन के दौरान ग्रीन जोन में चल रहे अशोकनगर जिले में हड़कंप मच गया और जिला प्रशासन सख्ती के साथ हरकत में आया और जिले के ईसागढ़ क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्र को संपूर्ण सील किया गया।

इसी के साथ महिला से संपर्क में आए सभी लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया, लेकिन इस दौरान महिला का पति अजब सिंह जो कि उपचार के समय भोपाल हॉस्पिटल क्वारंटाइन सेंटर में ही था और जिसकी जांच चल रही थी, वो वहां से भाग निकला। इसकी सूचना अशोकनगर देहात थाना प्रभारी ने मैसेज के जरिए लोगों को दी गई जिसके बाद जिले की सभी सीमाएं प्रशासन द्वारा सील कर दी गई और मुस्तैदी के साथ पुलिस की नाकाबंदी बढ़ा दी गई।

भोपाल भागा कोरोना संदिग्ध अजब सिंह घाट बमुरिया चेक पोस्ट पर बहादुरपुर पुलिस की सतर्कता के चलते पकड़ा गया है, वो एक एंबुलेंस में बैठकर आ रहा था जिसे पकड़ने के बाद पुलिस ने उसे जिला हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती करा दिया है। इस व्यक्ति पर अशोकनगर कि हल्ला बोल समिति द्वारा 5000 का इनाम भी रखा गया था, वहीं अशोकनगर जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस वालों को 500 का इनाम घोषित किया हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews