10वी के बाद 12वी का भी पेपर आउट

10वी के बाद 12वी का भी पेपर आउट

अशोकनगर। हितेन्द्र बुधौलिया. बोर्ड की परीक्षाएं अभी चल रही हैं जबकि आज 12 वी क्लास का फिजिक्स का पेपर समय 09 बजे से होना था। लेकिन लगभग 8:30 बजे सोशल मीडिया पर यह पेपर वायरल हो गया। जिसके बाद प्रशासन ने को इस बात की जानकारी लगते ही खलबली मच गई। जिसकी जांच की जा रही है। बोर्ड के पेपर आते ही जहां छात्रों के दिलों की धड़कन थमने का नाम नहीं लेती एवं तरह-तरह के पेपर लीक होने की अफवाह भी देखने को मिलती हैं, कहा जाता है सबसे ज्यादा बोर्ड परीक्षाओं में भिंड मुरैना क्षेत्र से सबसे ज्यादा पेपर लीक होने की खबरें प्रकाश में आती हैं। लेकिन इस बार चंदेरी में बारह बी क्लास के फिजिक्स का पेपर लीक हुआ है इसकी जानकारी जब चंदेरी एसडीएम ब्रिज बिहारी श्रीवास्तव को दी तो उन्होंने जिले के अधिकारियों को अवगत कराया तो ए डी पी सी अनिल खंतवाल शासकीय मॉडल स्कूल चंदेरी बीओ मुनाफ अहमद अंसारी और अपनी टीम के साथ पहुंचे जहां उन्होंने पेपर का मिलान किया तो मिलान करने पर वायरल पेपर और प्रश्न पत्र पेपर में समान प्रश्न पाए गए।

क्या है इनका कहना

मैंने चंदेरी मॉडल स्कूल पहुंचकर प्रश्न पत्र की जांच की तो प्रश्न पत्र में प्रश्न समान पाए गए हालांकि इस जिले का यह पेपर नहीं है क्योंकि अपने जिले का कोड 03343 है जबकि वायरल पेपर का कोड 0168881 है। हम इसकी जांच कराएंगे कि यह पेपर कहां से आया और कार्यवाही करेंगे। “अनिल खंतवाल adpc जिला शिक्षा विभाग अशोकनगर”। 

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews