अशोकनगर/अलीम डायर
कोरोना वायरस के चलते संपूर्ण भारत में लॉक डाउन जारी है और शासन प्रशासन द्वारा बार-बार यह अपील की जा रही है कि वह अपने घरों में ही रहें। लेकिन कुछ शरारती और हरफनमौला लोग बिना किसी कारण के घर से निकलने से बाज नहीं आ रहे है और बाजार में सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। ऐसे लोगों को पुलिस अब अपने तरीके से सबक सिखा रही है।
ये भी पढ़ें
1अशोकनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत, अन्य पांच घायल
2खेलते-खेलते कुएं में गिरे 4 मासूम भाई, चारों की मौत, परिवार में मातम
3Ashoknagar News: “निराकरण नहीं हुआ तो यहीं बैठूंगा, चाहे रात हो जाए”, जन विश्वास शिविर में अधिकारियों पर भड़के विधायक बृजेंद्र सिंह यादव
4Ashoknagar News: वरिष्ठ पत्रकार हितेन्द्र बुधौलिया को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, डाक विभाग की हिंदी सलाहकार समिति में बने सदस्य
मुंगावली बीना मार्ग पर बने चेक पोस्ट पर पुलिसकर्मियों द्वारा लोगों को घर से ना निकलने की हिदायत दी गई पर लोग हैं कि मान ही नहीं रहे। इसके चलते पुलिस कर्मियों ने सख्त रवैया अपनाते हुए लोगों को मुर्गा बनाना शुरू कर दिया और कान पकड़कर उठक बैठक लगवाई जा रही है। साथ ही उन्हें यह चेतावनी देकर छोड़ा जा रहा है कि अगली बार अनावश्यक घूमते दिखाई दिए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
