Scindia और सांसद के पी यादव ने अलग-अलग स्थानों पर लगाए पेड़, श्यामाप्रसाद मुखर्जी को किया याद

scindia

अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया। राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) दो दिवसीय यात्रा पर अशोकनगर (ashoknagar) में है। आज भारतीय जनता पार्टी (bjp) के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी (shyamaprasad mukherjee) के बलिदान दिवस पर उन्होंने अशोकनगर के पछार पार्क में पौधरोपण का उनको श्रद्धांजलि अर्पित की तो वहीं लोकसभा सांसद और सिंधिया को हराने वाले डॉक्टर के पी यादव ने ढाकोनी में पेड़ लगाकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया।

यह भी पढ़ें… पीएम नरेंद्र मोदी ने की मध्य प्रदेश की तारीफ, बोले- इससे राज्य का होगा तेजी से विकास

इसके अलावा सांसद यादव ने वन विभाग के द्वारा शुरू किए जा रहे पौधरोपड़ कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद आदर्श ग्राम बरखाना में पेड़ लगा कर किया। उल्लेखनीय है कि 2 दिन से सिंधिया अशोकनगर में है। जिले में रहने के बाद भी सांसद राज्यसभा सांसद सिंधिया एवं लोकसभा सांसद के पी यादव की एक दूसरे से दूरी बनी रही। आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भी दोनों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए।

यह भी पढ़ें… नगर निगम कर्मचारी के साथ ऑफिस में मारपीट, पूर्व पार्षद के बेटे पर लगे आरोप

राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया बीती रात अशोकनगर पहुचे थे। स्थानीय विश्राम गृह में रात्रि विश्राम किया था ।सुबह कोरोना काल में मृत लोगों के घर पहुच परिवारों को सांत्वना दी। इसके बाद निर्माणाधीन पछार पार्क में वृक्षारोपण कार्य भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

scindia

गुना संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर के पी यादव ने आदर्श सांसद ग्राम बरखाना में वन विभाग के डीएफओ एवं दूसरे कर्मचारियों के साथ विभाग के द्वारा शुरू किया जा रहे पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया। जिले में इस बार 5.5लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। अकेले सांसद आदर्श ग्राम में 36 हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews