एमपी में कांग्रेस सरकार बनने में अहम योगदान है गुना शिवपुरी क्षेत्र का: ज्योतिरादित्य सिंधिया

scindia-thanx-to-guna-and-shivpuri-people-

अशोकनगर मुंगावली। अलीम डायर।

गुना शिवपुरी क्षेत्रीय सांसद ज्योतिराज सिंधिया अपने पसंदीदा क्षेत्र अशोकनगर जिले के दौरे पर हैं। विधानसभा चुनाव के बाद और मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद यह अशोकनगर जिले के क्षेत्र में उनका पहला दौरा है। बीती रात अशोकनगर जिले में कई दिग्गज भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थामा।

सांसद ज्योतिराज सिंधिया ने अशोकनगर जिले के दौरे में कई सभा ने संबोधित की जिनमें उन्होंने जनता का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिया इसी क्रम में अशोकनगर जिले के मुंगावली तहसील में सांसद ज्योतिराज सिंधिया ने अपने भाषणों में कहा की मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर गुना शिवपुरी क्षेत्र का बहुत बड़ा योगदान रहा है इसमें यहां की जनता ने भरपूर योगदान दिया है जिसका परिणाम यह रहा की 15 साल से मध्य प्रदेश में चल रहे कुशासन को समाप्त करके जनता ने स्वशासन का राज स्थापित किया है। इसी के साथ सिंधिया ने अपने भाषणों में भाजपा पर जमकर हमला बोला और कहा कि  भाजपा के बड़े-बड़े मंत्री और  खुद शिवराज सिंह चौहान  कहीं जाते हैं तो  शहर की मेन रोड का इस्तेमाल नहीं करते हैं बाईपास से होकर गुजर जाते हैं क्योंकि यह बाय  पास  की  सरकार है । सिंधिया ने यह भी कहा कि हमारे वचन पत्र में जो जो वादे किए गए वह सब पूरे किए जाएंगे और उनमें से कुछ बातों पर अमल होना भी शुरू हो गया है। इसी के साथ सिंधिया ने अपने विकास कार्यों की विवेचना की और अपनी आगामी योजनाओं से भी जनता को अवगत कराया।

सिंधिया ने यह भी कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के आलाकमान सोनिया गांधी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी द्वारा उन्हें उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है सिंधिया ने यही कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के आला कमान सोनिया गांधी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी द्वारा उन्हें उत्तर प्रदेश प्रभारी बनाया गया है जिससे वह अपने प्रिय क्षेत्र में कम ही दौरे कर पाएंगे। मुंगावली में भी कई भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं ने सिंधिया के सामने कांग्रेस का दामन थामा। इस पर सिंधिया ने भा जा पा पर कटाक्ष करते हुए कहा की मामा की लुटिया पुजिया तो डुब्बा दी है अब नाना की बारी है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के  वरिष्ठ नेता  और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुंगावली के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews