शिवराज का ऐलान- “टिकिट कांग्रेस से बीजेपी में से आए पूर्व विधायको को ही मिलेंगे”

शिवराज का ऐलान- “टिकिट कांग्रेस से बीजेपी में से आए पूर्व विधायको को ही मिलेंगे”

अशोकनगर/हितेंद्र बुधौलिया

कमलनाथ सरकार (kamalnath government) को गिराने में जिन 22 विधायकों (22 mla) ने भूमिका निभाई थी उनको लेकर अभी तक कयास लगाए जा रहे थे कि टिकिट (ticket) उन्हीं को मिलेंगे। अब इसकी विधिवत घोषणा भी सीएम शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) ने कर दी है। उन्होने कहा है कि टिकिट तो उन्हीं को मिलेगा जो कांग्रेस से बीजेपी में आए हैं।

अशोकनगर जिले (ashoknagar) के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने के दौरान खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj) ने प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा (vd sharma) की मौजूदगी मै खुले तौर पर घोषणा की कि पार्टी टिकिट तो उन्हीं को देगी जिन्होंने त्याग किया है। इस तरह कांग्रेस से भाजपा में आये पूर्व विधायकों के टिकिट कटने एवं पार्टी के लोगों को टिकिट मिलने की खबरों को विराम लग गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अशोकनगर के पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी के समर्थन में कांग्रेस (congress) से भाजपा (bjp) में आये कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुये यह बात कही।

मंगलवार को भोपाल में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में अशोकनगर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल कराए जाने के दौरान मुख्यमंत्री शिवराम सिंह चौहान ने मंच से यह घोषणा की कि पार्टी ने तय किया है कि आगामी उप चुनाव में टिकट उन्हीं लोगों को दिया जाएगा जिन्होंने त्याग किया है, मतलब जो कांग्रेस से बीजेपी में आए हैं। उन्होंने कहा कि अब हमारा फर्ज बनता है कि उन्हें टिकिट दें। इसी के साथ उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला बोलते हुए का कि हम पीठ में छुरा नहीं घोंपते, धोखा नहीं देते। मुख्यमंत्री ने बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं से कहा कि वह किसी को बीच में नहीं छोड़ेंगे। जिन्होंने विकास के लिए कांग्रेस की सरकार को हटाने में भूमिका निभाई है, हम सब उनके साथ में हैं और यह चुनाव अकेले जज्जी का चुनाव नहीं होगा, सब मिलकर इस चुनाव को लड़ेंगे और जीतेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews