चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों ने किया चक्का जाम, ये है वजह

चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों ने किया चक्का जाम, ये है वजह

अशोकनगर, हितेंद्र बुधोलिया। चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की निर्वाचन अधिकारी के दफ्तर के बाहर भीड़ आपने सुनी होगी लेकिन हम यहाँ आपको उम्मीदवारों के चक्का जाम की खबर बताने जा रहे हैं। मामला अशोकनगर जिले का है। जहाँ नामांकन फॉर्म भरने वाले करीब 100 लोगों से चक्का जाम कर दिया।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (MP Panchayat Election) के लिए मध्य प्रदेश में इस बार नामांकन फार्म भरने के साथ बिजली विभाग की एनओसी (NOC) भी आवश्यक कर दी गई है। सोमवार को प्रथम चरण के नामांकन की आखिरी तारीख है। इसलिए आज रविवार के दिन मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के दफ्तर के सामने चुनाव में फार्म भरने की चाह रखने वाले लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया।

 ये भी पढ़ें – मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की घर के सामने चाकू मारकर हत्या, धारा 144 लागू 

इन लोगों ने अपने लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) की मांग की। लेकिन जब बिजली विभाग द्वारा यह प्रमाण पत्र जारी नहीं किया तो चुनाव लड़ने वाले 100 से अधिक उम्मीदवारों ने विदिशा रोड पर जाम लगा दिया, जाम करीब 1 घंटे से अधिक चला।

ये भी पढ़ें – Jabalpur news: पुरानी रंजिश के चलते किसान की गोली मार कर हत्या

चुनाव के लिए फार्म भर रहे सतेन्द्र कलावत ने बताया ने बताया कि बिजली विभाग ने आज रविवार को एनओसी (NOC) देने के लिए बुलाया था। मगर यहां एनओसी देने के लिए उपलब्ध नहीं है। अधिकारी टालमटोल कर रहे हैं।इसलिए मजबूरी में चक्का जाम करना पड़ रहा है, क्योंकि 1 दिन बाद फार्म भरने की आखिरी तारीख है। यदि यह एनओसी नहीं मिली वह फार्म भरने से वंचित हो जाएंगे। करीब 1 घंटे के आंदोलन के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद बिजली विभाग ने वहां मौजूद लोगों को एनओसी जारी करने की कार्रवाई शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें – MP Corona: आज फिर 15 पॉजिटिव, 31 दिन में 504 नए केस, तीसरी लहर को लेकर सरकार अलर्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews