तिरंगे के सम्मान में पहली तारीख को इस शहर के लोग करते है अच्छा काम

तिरंगे के सम्मान में पहली तारीख को इस शहर के लोग करते है अच्छा काम

अशोकनगर। हितेन्द्र बुधौलिया।
पहली तारीख को इस शहर के लोग अच्छा काम करते है, तिरंगे के सम्मान मे। अशोकनगर| बीते माह की एक तारीख से हर महीने के पहली तारीख को शुरू हुए सामूहिक राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के आयोजन में आज भी शहर के सैकड़ों लोग जुटे एवं 100 फीट ऊंचे तिरंगे के नीचे सभी ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान गाय। यह आयोजन रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित किया गया। जिसमे आम लोगो के साथ स्थानीय विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने भी भाग लिया।

करीब 2 माह पहले अशोकनगर के रेलवे स्टेशन परिसर में भोपाल के बाद प्रदेश का दूसरा 100 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाया गया था। शहर को मिली सौगात के स्वागत एवं नागरिकों में देशभक्ति के जज्बे को बनाये रखने के लिये शहर के प्रतिष्ठित समाज सेवी संस्थान पछार क्लब ने एक अभिनव पहल शुरू की थी। प्रत्येक माह की 1 तारीख को नागरिकों के साथ सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का आयोजन शुरू किया था। नागरिकों में राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति को जागृत करने के लिए पछार क्लब शुरू की गई यह मुहिम लोगो को खूब पसंद आई।आज 1 मार्च को जब दूसरी बार सामूहिक राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का आयोजन हुआ तो स्वत ही लोग इसमे शामिल होने के लिये सुबह 8 बजे रेलवे स्टेशन पहुँचे।

पछार क्लब के सदस्य एवं अशोकनगर विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने बताया कि 2 माह पहले रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया है।जिसे लेकर यहां के लोगो मे राष्टीय भावनाएं जाग्रत हुई है।इसलिय पछार क्लब ने निर्णय लिया है कि हर माह की पहली तारीख को सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का आयोजन किया जाएगा । उन्होंने बताया कि आज भी देश के नागरिकों के लिए राष्ट्र धर्म सबसे पहले है और यह हमारे लिए सुखद बात है कि100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज इस शहर में लगाया गया है ।इसी राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में पूरा शहर 1 तारीख को इसके नीचे जुटने का प्रयास कर रहा है ।उन्होंने आगे के आयोजनों के लिए लोगों से आह्वान किया है कि हर माह की 1 तारीख को सुबह 8 बजे कुछ समय देश के लिए समर्पित करें एवं राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के गायन के कार्यक्रम में भाग ले।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews