राशन की थी लम्बी कतार, धूप से हुआ परेशान तो दिव्यांग ने गोले में रख दिया कृत्रिम पैर

राशन की थी लम्बी कतार, धूप से हुआ परेशान तो दिव्यांग ने गोले में रख दिया कृत्रिम पैर

अशोकनगर|हितेंद्र बुधौलिया| रोज कमा कर खाने वाले लोगों के लिये कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए लागू किया गया लॉक डाउन भारी परेशानियों का कारण बना हुआ है। सबसे बड़ी परेशानी इन्हें रोज भूख से लड़ाई की है । अशोकनगर जिले में एक मार्मिक तस्वीर सामने आई है जिसमें एक वृद्ध दिव्यांग अपने परिवार की भूख मिटाने के लिए 2 किलोमीटर दूर जब राशन लेने पहुंचा तो उसे अपना कृत्रिम पैर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बने गोले में रखना पड़ा । इसके बाद जरूरतमन्दो को राशन उपलब्ध करा रहे पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने इस दिव्यांग की मदद की और उसके पूरे परिवार की राशन की व्यवस्था उसके घर में ही की।

50 वर्षीय भगवत सिंह 5 साल पहले एक ट्रेन दुर्घटना में अपना पैर गवा चेक है। इस कारण इसके परिवार की आर्थिक हालत खराब हो गई थी। एक बेटा है जो प्राइवेट दुकान पर काम करता है। लॉक डाउन के कारण 6 लोगों के परिवार की भोजन की व्यवस्था करना काफी मशक्कत का काम है।

दिव्यांग को मालूम पड़ा कि पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी राशन एवं भोजन का वितरण कर रहे हैं। तो 2 किलोमीटर पैदल चलकर वहां पहुंचा। भोजन के लिये बनी राशन की कतार में कुछ देर खड़ा रहा। धूप में दिक्कत हुई तो अपना पैर सोशल डिस्टेंसिंग के लिये बनाये गोले में रख दिया एवं अपनी बारी आने का इंतजार करने लगा। गोले में कृतिम पैर को रखा देखा तो पूर्व विधायक जज्जी उसके पास पहुचे एवं उसे घर भेज कर उसके राशन की व्यवस्था भी की।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews