
Ashoknagar News: केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं स्टील मंत्री लगातार अपने क्षेत्र गुना-ग्वालियर की यात्रा कर रहे है। रोज़ाना क्षेत्र के कई कार्यक्रमों में शामिल होकर जनता को सम्बोधित कर रहे है। वहीं सोमवार को अशोक नगर गुना लोकसभा के मुंगावली के एक हितग्राही सम्मेलन कार्यक्रम में जा रहे थे। जहां उनका अलग रूप देखने को मिला।
रेड़ी वाले दुकानदारों से मुलाकात कर जाना हाल
इस दौरान केंद्रीय ज्योतिरादित्य सिंधिया अचानक व्यस्त सड़क पर अपना क़ाफ़िला रुकवाकर गाड़ी से बाहर निकल गए। जहां उन्होंने बाज़ार में सामान को बेचने वाले छोटे दुकानदार जो रेड़ी पर सब्ज़ी, फल व अन्य सामान बेच रहे थे उनसे बात की। उनका हाल समाचार और उनके दैनिक समस्याओं को सुना। केंद्रीय मंत्री ने इन छोटे व्यापारियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा सृजित एवं शुरू की गई कई योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही मुद्रा लोन व पीएम स्वनिधि योजना का फ़ायदा लेकर बिना गारंटी लोन प्राप्त करने के लिए भी प्रेरित किया। केंद्रीय मंत्री का यह रूप क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”910073820″]
[dgv_vimeo_video id=”910074749″]
अशोकनगर से अलीम डायर की रिपोर्ट
