मुंगावली के उपेंद्र प्रताप सिंह तोमर एनडीए से हुए पासआउट

मुंगावली के उपेंद्र प्रताप सिंह तोमर एनडीए से हुए पासआउट

अशोकनगर/मुंगावली।अलीम डायर।

किसी ने सही कहा है कि गौरवशाली प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती सच्ची लगन और ललक ही इंसान को आगे बढ़ना सिखाती है इंसान अपना लक्ष्य तय कर ले तो फिर कोई आंधी तूफान उसका रास्ता नहीं रोक पाती  इसका एक और जीता जागता उदाहरण है उपेंद्र सिंह तोमर जो कि मुंगावली जैसे छोटे कस्बे के रहने वाले पुलिस में एएसआई स्व, चंद्रपाल सिंह तोमर के छोटे पुत्र उपेंद्र प्रताप सिंह तोमर जो कि पिछले तीन वर्ष से एन डी ए खडगवासला पुणे मे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। तीन वर्ष के प्रशिक्षण के बाद पासआउट हुए। पासिंगआउट परेड की सलामी देश के केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने ली । केडेट उपेंद्र प्रताप सिंह तोमर अब 1 वर्ष के अतिरिक्त प्रशिक्षण के लिए इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून मे जाएगे। जहाँ से प्रशिक्षण उपरांत वो भारतीय सेना मे लेफ्टिनेट के पद पर पदस्थ हो जाएगे। 

मुंगावली जैसे छोटे कस्बे के रहने वाले वह पहले व्यक्ति होगे जो एन डी ए के माध्यम से भारतीय सेना मे अधिकारी होंगे। उपेंद्र प्रताप सिंह तोमर के बड़े भाई दीपेंद्र सिंह तोमर भी पुलिस विभाग मे पदस्थ होकर अपनी सेवाएं दे रहे है। उनके बड़े भाई ने बताया कि यह उनके परिवार उनके पिताजी एवं मुंगावली के लिए गर्व की बात है। और उपेंद्र सिंह तोमर की इस कामयाबी पर सारा नगर गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews