सोशल मीडिया पर कच्ची शराब की थैली लहराते युवक का वीडियो वायरल, पुलिस को खुलेआम चुनौती

सोशल मीडिया पर कच्ची शराब की थैली लहराते युवक का वीडियो वायरल, पुलिस को खुलेआम चुनौती

अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया। जहरीली शराब से हुई मौत के बाद प्रदेश में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। इसी दौरान सोशल मीडिया में खुलेआम अवैध कच्ची शराब की थैलियां लहराते हुए एक वीडियो डालकर पुलिस को चुनौती देने वाले युवक को देहात थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 125 लीटर कच्ची शराब भी जब्त की गई है।

हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें पुलिस और प्रशासन को जैसे खुलेआम चुनौती दी गई। दो दिन पहले वायरल हुए वीडियो पर पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। वायरल वीडियो और मुखबिर की सूचना पर देहात थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को अवैध रूप से निर्मित भारी मात्रा में शराब के साथ पकड़ा है। इस वीडियो में पुलिस और प्रशासन को लगभग चुनौती देते हुए अवैध शराब की थैली लहराते हुए दिखाया गया था। युवक की गिरफ्तारी के साथ ही सूचना के आधार पर 2 जगहों पर कार्रवाई करते हुए 125 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। गौरतलब है कि जिले में अवैध शराब कारोबार को रोकने के लिए विशेष प्रयास और कार्रवाई किए जा रहे हैं, लेकिन फिर भी अपराधियों के बुलंद हौसले लगातार पुलिस के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं।अब देखना यह है कि आखिर जिला कब तक अवैध शराब माफियाओं से मुक्त हो पाएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews