अस्पताल में युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, बुलानी पड़ी पुलिस

अस्पताल में युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, बुलानी पड़ी पुलिस

अशोकनगर।हितेन्द्र बुधौलिया। मंगलवार की रात जिला मुख्यालय के ओम कॉलोनी स्थित वन स्टॉप सेंटर से एक विवाहित युवती जैसे ही बाहर निकली तो परिवार के लोगों को देखकर पड़ोस में बने एक निजी अस्पताल में घुस गई और खुद को बाथरूम में बंद कर लिया । इस दौरान लोग उसे बाहर निकालने का प्रयास करते रहे। मगर और युवती घण्टो तक खुद को बाथरूम में बन्द किये रही।किसी तरह महिला पुलिसकर्मीयो ने युवती को बाहर निकाला। पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

कोतवाली थाना प्रभारी पीपी मुद्गल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के ललितपुर की एक विवाहित युवती को कुछ दिन पहले कचनार पुलिस ने वन स्टॉप सेंटर में भर्ती कराया था। आज उसके परिवार को सुपुर्द किया जा रहा था उसी दौरान लड़की अपने पिता अपने परिजनों को देखते ही पास में बनी श्यामा मेमोरियल आई हॉस्पिटल में घुस गई और यहां बाथरूम में खुद को बंद कर लिया। युवती ने पुलिस को बताया कि वह बालिग है ,और अपने परिवार के साथ नहीं जाना चाहती। साथ ही लड़की ने बाथरूम से ही महिला सेल को भी फोन लगाया। लड़की के पिता एवं दूसरे परिजन भी इस दौरान मौके पर मौजूद रहे ।

उन्होंने बताया इस लड़की की शादी हो चुकी है एवं कुछ दिनों से किसी दूसरे शादीशुदा लड़के के साथ रह रही थी।परिवार के लोग उसे अपने साथ ले जाना चाह रहे थे मगर लड़की कही और जाना चाहती । परिजनों का कहना है कि युवती अपने प्रेमी के संपर्क में है इसलिय वह घर नही जाना चाहती। काफी मशक्कत के बाद महिला पुलिसकर्मी इसे बाथरूम से निकाल कर थाने ले जा पाई।इसके बाद कागजी खाना पूर्ति के बाद उसे छोड़ दिया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews