कमाल कर देंगे काली मिर्च के 5 दाने, हर काम में मिलेगी सफलता, जाग जाएगी सोई हुई किस्मत

काली मिर्च का इस्तेमाल हम सभी अपने घरों में मसाले के तौर पर करते हैं। खाने के स्वाद को बढ़ाने वाला यह मसाला हमारे जीवन को भी बदल सकता है। चलिए आज इसके उपाय जानते हैं।
astro Tips

Astro Tips: हम सभी अपने जीवन में सुख सुविधा समृद्धि और तरक्की प्राप्त करना चाहते हैं। इसके लिए हम काफी प्रयास करते हैं। यह तो हम सभी ने सुना है कि प्रयासों का फल अवश्य मिलता है लेकिन कई बार ग्रह नक्षत्र की स्थिति हमें वैसे परिणाम नहीं देती जिसकी हमें कामना होती है। ऐसे में ज्योतिष और उसके कुछ उपाय हमारे लिए कारगर साबित हो सकते हैं।

ज्योतिष शास्त्र एक ऐसी विद्या है, जिसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़े हर पहलू के बारे में जिक्र दिया गया है। किसी पूजन, पाठ, नियम की जानकारी हो या फिर जीवन में चल रही परेशानी का समाधान सब कुछ हमें ज्योतिष से प्राप्त हो जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही साधारण उपाय बताते हैं जो आपका जीवन बदल कर रख देंगे।

काली मिर्च का उपाय (Astro Tips)

काली मिर्च एक ऐसी वस्तु है जो हम सभी के किचन में मौजूद रहती है। अब तक तो आपने इसे व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया होगा लेकिन यह मसला आपकी किस्मत भी बदल सकता है। ज्योतिष में काली मिर्च को काफी खास माना गया है। चलिए आज हम आपको इसी के बारे में बताते हैं।

धन के लिए

अगर आपको धन की कमी महसूस हो रही है तो हर गुरुवार पांच काली मिर्च के दाने दान कर दें और इन्हें घर के कोने पर भी रखें। ऐसा करने से देखते ही देखते धन की कमी दूर हो जाएगी और धन लाभ मिलने लगेगा।

सफलता के लिए

अगर आप अपने करियर और कामों में सफलता पाना चाहते हैं। जो भी काम करते हैं उसमें कोई कठिनाई आ रही है उसे दूर करने के लिए काली मिर्च के दाने पीस लें। अब आपको हर शनिवार इसे अपने घर के मुख्य दरवाजे पर छिड़कना होगा।

बदल जाएगी किस्मत

अगर आपको किस्मत का साथ नहीं मिल रहा तो काली मिर्च इसमें भी कारगर है। आपको केवल लाल कपड़े में इसे बांधकर पर्स में रखना होगा। ऐसा करने से पॉजिटिव एनर्जी अट्रैक्ट होती है और किस्मत बदलने लगती है।

नजर होगी दूर

कुछ लोग नजर दोष से परेशान रहते हैं और इन्हें बात बात पर नजर लग जाती है। इससे बचने के लिए सात बार काली मिर्च के कुछ दाने सिर के ऊपर से घुमाकर चौराहे पर फेंक देना चाहिए। नजर की समस्या धीरे-धीरे दूर होने लगेगी।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews