Astro Tips: देवशयनी एकादशी पर करें तुलसी से जुड़े यह 2 उपाय, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता, हो जाएंगे मालामाल

हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख समृद्धि चाहता है और इसके लिए कुछ ज्योतिष उपाय काफी कारगर होते हैं। चलिए आज सब आपको देवशयनी एकादशी के कुछ उपाय बताते हैं।
Astro Tips

Astro Tips: हिंदू धर्म में हर दिन और तिथि का काफी महत्व माना गया है। आज यानी 17 जुलाई को दिन बुधवार और तिथि एकादशी है। दरअसल ये देवशयनी एकादशी है, जो आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष में आ रही है। हिंदू धर्म में एकादशी का वैसे भी काफी ज्यादा महत्व माना गया है। इस दिन पूजन अर्चन, व्रत और दान का विशेष महत्व माना गया है।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन अगर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है तो व्यक्ति को अपनी सारी समस्याओं का हल मिल जाता है। इस दिन की गई पूजन पाठ कई गुना ज्यादा फलदायक होती है। देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु 4 महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसके बाद कार्तिक शुक्ल की एकादशी पर वह योग निद्रा से जागते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आज के दिन क्या उपाय करना चाहिए जो आपके जीवन में सुख समृद्धि लेकर आएंगे।

देवशयनी एकादशी के उपाय

एकादशी के दिन अगर भगवान विष्णु की सच्चे मन से पूजन की जाती है जीवन में सुख शांति और समृद्धि आती है और पापों से मुक्ति मिलती है। हम आपको तुलसी से जुड़े कुछ उपाय बताते हैं।

तुलसी को जल

देवशयनी एकादशी के दिन स्नान ध्यान करने के बाद तुलसी की जड़ में जल चढ़ाना चाहिए। जल के साथ कच्चा दूध भी अर्पित किया जा सकता है।

होगा ये लाभ

जो व्यक्ति यह उपाय करता है उसे पर धन की देवी माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है। आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं लोगों को यह उपाय जरूर आजमाना चाहिए। अगर कोई उपाय करते हैं तो उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

तुलसी की जड़

मान्यताओं के मुताबिक अगर आपको कारोबार में तरक्की चाहिए तो तुलसी की जड़ को गंगाजल में अच्छी तरह से धो लें। इसे धोने के बाद एक पीले वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रख दें। अगले दिन इसकी माला बनाकर पूजन के समय भगवान विष्णु को अर्पित करें। इसके अगले दिन तुलसी की जड़ की माला घर के मुख्य द्वार पर लटका दें। ऐसा करने से घर का वास्तु दोष दूर होता है और कारोबार में तरक्की मिलने लगती है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews