ज्योतिषीय नियमों के मुताबिक घर में रखें पीतल का कछुआ, बनी रहेगी सकारात्मकता, धन-धान्य में होगी बरकत

ज्योतिष में ऐसे कई सारे उपाय बताए गए हैं, जो जीवन में सुख, समृद्धि और बरकत लेकर आते हैं। चलिए आज हम आपको पीतल के कछुए से जुड़े उपाय के बारे में बताते हैं।
Astro Tips

Astro Tips: हिंदू धर्म में ज्योतिष नियमों का विशेष महत्व माना गया है। हम जो भी काम करते हैं वह पूरी तरह से नियमों से जुड़ा हुआ होता है। रोजमर्रा में की जाने वाली पूजन पाठ या फिर कोई विशेष व्रत और त्योहार, हर मौके पर ज्योतिष के नियम और दृष्टि को काफी महत्व दिया जाता है।

जब व्यक्ति को अपने जीवन के बारे में कोई जानकारी प्राप्त करनी होती है, तब भी वह ज्योतिष के पास ही जाता है। जीवन में अगर कोई परेशानी चल रही है और उसका समाधान चाहिए तब भी व्यक्ति ज्योतिष का सहारा लेता है। शास्त्रों में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिनका अगर पालन कर लिया जाए तो व्यक्ति का जीवन खुशियों से भर जाता है। आज हम आपको ऐसा ही एक साधारण सा उपाय बताते हैं।

पीतल के कछुए का उपाय (Astro Tips)

शास्त्रों के मुताबिक घर में पीतल का कछुआ रखना बहुत शुभ होता है। इसे रखते समय केवल दिशा का ध्यान रखना जरूरी होता है। अगर इस घर में सही जगह रख दिया जाए तो घर में सुख समृद्धि और बरकत आती है। यह सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। चलिए आपको इसे रखने के तरीके और लाभ के बारे में बताते हैं।

सौभाग्य का है प्रतीक

पीतल का कछुआ अपने साथ सकारात्मकता लेकर आता है। यह सौभाग्य का प्रतीक है और व्यक्ति के भाग्य को बढ़ाता है। इससे घर में मौजूद नेगेटिविटी दूर हो जाती है। सकारात्मकता के संचार से सौभाग्य को बल मिलता है।

एकाग्रता को बढ़ाएगा

जिस घर में पीतल का कछुआ रखा जाता है। वहां रहने वाले लोगों, खासकर बच्चों की एकाग्रता बढ़ती है। इससे उनका पढ़ाई में मन लगा रहता है और वह करियर में सफलता प्राप्त करते हैं।

घर आएगी समृद्धि

इस उपाय के प्रभाव से घर हमेशा सुरक्षित रहता है। सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। यह उपाय घर के लिए एक कवच की तरह काम करता है और घर में रहने वाले लोगों की हमेशा रक्षा होती है।

इस दिशा में रखें पीतल का कछुआ

पीतल तथा सोना चांदी और अन्य धातुओं के कछुए को घर में हमेशा उत्तर या उत्तर पश्चिम दिशा में रखा जाता है। अगर क्रिस्टल का कछुआ है तो आप उसे ईशान कोण में रख सकते हैं।

इन नियमों का ध्यान

जब आप कछुआ अपने घर में रखेंगे तो उसे हमेशा पानी के बर्तन में रखें। उसके पर पानी में होने चाहिए और पानी समय पर बदलते रहें। कछुआ आपको उस स्थान पर रखना है, जहां आपका सबसे ज्यादा समय गुजरता है।

घर के दरवाजे के पास अंदर मुंह किए हुए कछुआ रखना काफी शुभ माना गया है। अगर आपके घर में मंदिर है, तो मंदिर की तरफ कछुए का मुंह कर दें। ऐसा करने से धन-धान्य में कभी भी कमी नहीं आती और बरकत बनी रहती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews