तिजोरी में रखें लौंग, मिलेगा अटका हुआ धन, दूर होगी नकारात्मकता

ग्रह नक्षत्र की स्थिति हमारे जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक परिणामों की वजह बनती है। चलिए आज हम आपको लौंग का उपाय बताते हैं, जिससे आपको धन लाभ होगा।
Astro Tips

Astro Tips: हर व्यक्ति अपना जीवन सुख, समृद्धि, खुशहाली और तरक्की में गुजारना चाहता है। वो ये चाहता है कि उसके घर परिवार में हमेशा सकारात्मक वातावरण बना रहे हैं और किसी भी चीज की कमी ना हो। इसके लिए वो दिन रात मेहनत भी करता है और अपने सपनों और काम को लगन के साथ पूरा करता है।

व्यक्ति को अपने जीवन में जो भी परिणाम प्राप्त होते हैं। वह पूरी तरह से उसकी कुंडली में मौजूद ग्रह नक्षत्र की स्थिति की वजह से मिलते हैं। कई बार ऐसा होता है की मेहनत के बावजूद भी वो परिणाम प्राप्त नहीं होते, जिनकी हमें आशा होती है। ऐसे में कुछ ज्योतिष उपाय हमारे लिए लाभप्रद साबित हो सकते हैं।

लौंग का उपाय (Astro Tips)

हर व्यक्ति यह चाहता है कि उसका जीवन धन, संपत्ति और बरकत से भरा रहे। कभी भी आर्थिक स्थिति कमजोर ना हो हो। हमेशा खुशियां छाई रहे और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती रहे। ऐसे में लौंग के उपाय बहुत कारगर साबित हो सकते हैं। चलिए आज उनके बारे में जान लेते हैं।

धन लाभ की प्राप्ति

जो व्यक्ति धन लाभ की प्राप्ति करना चाहता है वह अपनी तिजोरी में लौंग रख सकता है। तिजोरी में लौंग रखने से धन में वृद्धि होती है और आर्थिक स्थिति हमेशा मजबूत बनी रहती है।

माता लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

इस उपाय से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। दरअसल लौंग माता को प्रिय है और इसे तिजोरी में रखने से वह भक्तों को सुख, समृद्धि, धन और ऐश्वर्य का आशीर्वाद देती हैं।

नकारात्मकता होगी दूर

अगर आप अपने घर में सकारात्मक वातावरण लाकर नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना चाहते हैं, तो यह उपाय बहुत जरूरी है। अगर लौंग तिजोरी में रख दी जाए तो नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होने लगता है।

मिलेगा अटका धन

अगर लंबे समय से आपका पैसा कहीं अटका हुआ है तो आपको अपनी तिजोरी में लौंग रखना चाहिए। जहां आपका धन अटका हुआ है, वहां से वापस धन का प्रवाह होने लगेगा।

राहु केतु दोष

जिस व्यक्ति की कुंडली में राहु केतु दोष होता है। वह कई तरह की परेशानियों का सामना करता है। तिजोरी में लौंग रखकर राहु केतु के दोष से छुटकारा प्राप्त किया जा सकता है। इससे यह ग्रह अशुभ प्रभाव नहीं देते।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews