बजरंगबली को अर्पित करें ये 3 फूल, टल जाएंगे संकट, आएगी खुशहाली

हर व्यक्ति अपने जीवन में तरक्की और खुशहाली चाहता है। कुछ उपायों के जरिए वह अपनी ये इच्छा पूरी कर सकता है। चलिए मंगलवार के कुछ उपाय जानते हैं।
Astro Tips

Astro Tips: हिंदू धर्म में ज्योतिष को काफी ज्यादा महत्व दिया गया है। ये एक ऐसी विद्या है, जो व्यक्ति को उसके जीवन में आने वाली परिस्थितियों से रूबरू करवाती है। जब व्यक्ति किसी मुसीबत में पड़ता है तब उसका समाधान भी इसी के जरिए हासिल करता है।

आज मंगलवार है, जिसे भगवान हनुमान का दिन कहा जाता है। इस दिन बजरंगबली की पूजन अर्चन करना काफी शुभ माना गया है। आज हम आपको ज्योतिष के मुताबिक ये बताते हैं कि हनुमान जी को कौन सा फूल अर्पित करना चाहिए। जिससे वे प्रसन्न होते हैं।

संकट दूर करते हैं हनुमान

अगर व्यक्ति अपने जीवन में किसी तरह के संकट का समाना कर रहा है, तो उसे हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। जो व्यक्ति हनुमान जी को पूजता है उसके जीवन के संकट स्वयं ही समाप्त होने लगते हैं।

अर्पित करें ये फूल

आप जब भी बजरंगबली की पूजा करें तो उन्हें कुछ खास फूल अर्पित कर सकते हैं। इन फूलों को अर्पित करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और सुख समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। चलिए आपको इन फूलों के बारे में बताते हैं।

गुलाब

हनुमान जी की पूजा करते समय उन्हें लाल गुलाब का फूल अर्पित करें। ऐसा करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और भक्त पर अपनी कृपा बरसाते हैं।

गेंदा

भगवान की पूजा करते समय उन्हें लाल गेंदे का फूल अर्पित करें। यह व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी करता है और बजरंगबली प्रसन्न होते हैं।

चमेली

अगर हनुमान जी की पूजा करते समय उन्हें चमेली का फूल चढ़ाया जाए तो व्यक्ति के जीवन की सारी परेशानियां खत्म हो जाती है। यह उपाय न सिर्फ फिलहाल चल रही परेशानियों को खत्म करता है बल्कि आने वाली परेशानियों को भी दूर कर देता है। इससे व्यक्ति के जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

होंगे ये लाभ

अगर हनुमान जी की पूजा करते समय उन्हें यह फूल अर्पित किए जाएं तो व्यक्ति को अपने हर काम में सफलता मिलती है। उसके रुके हुए सारे काम आसानी से पूरे होने लगते हैं। इन फूलों को अर्पित करने के साथ मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें। इससे जीवन में आने वाले कष्टों का अंत होगा और परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews