Astro Tips: शिवलिंग पर अर्पित करें ये 3 चीजें, घर में आएगी बरकत, मिलेगी तरक्की

हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख समृद्धि और सफलता पाना चाहता है। इसके लिए वह काफी मेहनत करता है। लेकिन ज्योतिष उपाय भी काफी कारगर माने गए हैं।
Astro Tips

Astro Tips: हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख समृद्धि की कामना रखता है। हर सुख समृद्धि पाने के लिए वह काफी मेहनत भी करता है। व्यक्ति जानता है की मेहनत के दम पर ही उसे सफलता की प्राप्ति होगी और वह सुखी जीवन जी सकेगा। लेकिन मेहनत के साथ-साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी है जो हमारे जीवन की समस्याओं को दूर कर खुशहाली लेकर आते हैं।

भोलेनाथ को भोला भंडारी कहा जाता है। वह बहुत जल्द अपने भक्तों की मनोकामना पूरी कर देते हैं। आज हम आपको शिवलिंग पर चढ़ाने की एक ऐसी चीज के बारे में बताते हैं, जिसे भोलेनाथ को अर्पित करने के बाद आपको जीवन में चमत्कारी परिवर्तन देखने को मिलेंगे।

शिवलिंग पर चढ़ाएं सुपारी

अगर शिवलिंग के ऊपर सुपारी चढ़ाई जाती है तो व्यक्ति को जीवन में चमत्कारी परिवर्तन देखने को मिलते हैं। आपको शिवलिंग की पूजन के दौरान भगवान को शुद्ध जल से स्नान करवाने के बाद। दूध, दही, चीनी, शहद और गंगाजल से अभिषेक करना होगा। इसके बाद भोलेनाथ को फूल, पान के पत्ते, धतूरा, भांग और बेलपत्र अर्पित करें। इसके बाद शिवलिंग पर सुपारी चढ़ाएं।

होंगे ये लाभ

अगर आप शिवलिंग पर सुपारी अर्पित करते हैं तो आपकी सारी आर्थिक समस्या दूर हो जाएगी। अगर धन संबंधी परेशानी चल रही है तो रुद्राभिषेक के दौरान शिवजी को सुपारी अर्पित करें।

मिलेगा भरपूर धन

शिवलिंग पर अगर गन्ने का रस और गुड़ अर्पित किया जाता है, तो व्यक्ति को कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। इस उपाय से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

बन जाएंगे बिगड़े काम

अगर आपके काम बार-बार बिगड़ रहे हैं और आप सफलता पाना चाहते हैं तो शिवलिंग पर सुपारी अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से धीरे-धीरे आपको सफलता मिलने लगेगी।

तनाव से मुक्ति

अगर आप डिप्रेशन, नेगेटिविटी या एंजायटी का सामना कर रहे हैं तो यह उपाय आपके लिए लाभदायक साबित होगा। सुपारी शिवलिंग पर अर्पित करने से तनाव की समस्या दूर हो जाती है।

दूर हो जाएंगे दुख

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद अगर आप भोलेनाथ को सुपारी अर्पित करते हैं तो आपके सारे दुख दूर हो जाते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति सारे संकटों से मुक्ति पा लेता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews