Astro Tips: घर में लगाएं माता लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर, चमक उठेंगे भाग्य के सितारे

माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि माता लक्ष्मी की कैसी तस्वीर घर में सुख समृद्धि लाती है।
Astro Tips

Astro Tips: हिंदू धर्म में ज्योतिष का काफी महत्व बताया गया है। ज्योतिष में व्यक्ति के जीवन से जुड़ी सभी जानकारी दी गई है। इसमें ऐसी चीजों का भी उल्लेख है जो व्यक्ति के जीवन को सुखद बनाने का काम करती है। ज्योतिष में ऐसे तमाम नियम कार्यों का उल्लेख किया गया है जो व्यक्ति के जीवन से सारी परेशानियों को दूर कर सुख समृद्धि लेकर आते हैं।

हिंदू धर्म में देवी देवताओं की पूजन का विशेष महत्व माना गया है। माता लक्ष्मी जिन्हें हम धन की देवी के नाम से पहचानते हैं उनकी तस्वीर भी घर में लगाना बेहद शुभ कहा जाता है। ऐसा कहते हैं कि अगर माता की तस्वीर घर में लगाई जाती है तो सकारात्मक ऊर्जा का घर में वास होता है। चलिए आज जानते हैं कि किस तरह की तस्वीर लगानी चाहिए जिससे व्यक्ति के जीवन की परेशानियां दूर हो जाती है।

हाथी पर सवार

ज्योतिष के मुताबिक घर में माता लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर रखें जिस पर वह एरावत हाथी पर सवार नजर आएं। इस तरह की तस्वीर बेहद शुभ मानी जाती है और जीवन में सकारात्मक परिणाम लेकर आती है।

कमल पर सवार

अगर घर में कमल के फूल पर सवार माता लक्ष्मी की तस्वीर लगाई जाती है तो घर में सुख समृद्धि का वास होता है। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन की सारी परेशानियों को दूर हो जाती है।

दिशा का रखें ध्यान

माता की तस्वीर लगाते समय दिशा का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। गजलक्ष्मी की तस्वीर ईशान कोण या फिर अपने मंदिर में लगाएं। इसके अलावा उत्तर दिशा में माता की तस्वीर लगाना भी शुभ माना गया है।

होंगे ये लाभ

धन प्राप्ति

घर में हाथी पर बैठी हुई मां लक्ष्मी की तस्वीर लगाने से धन की प्राप्ति होती है। इसी के साथ व्यापार करने वाले लोगों को सफलता की प्राप्ति होती है। नौकरी करने वालों को करियर में उन्नति मिलती है।

सुख समृद्धि

कमल पर बैठी माता लक्ष्मी की तस्वीर लगाने से ग्रह कलेश दूर हो जाता है। इससे परिवार में सुख समृद्धि का आगमन होता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews