धन प्राप्ति के मार्ग खोलेगा माथे पर लगा ये तिलक, जानें महत्व और नियम

हर व्यक्ति अपने जीवन में ढेर सारी सफलता, समृद्धि और धन दौलत चाहता है। अगर आप भी अपने जीवन में धन की बरकत चाहते हैं तो तिलक लगाने का सही तरीका जान लेना आपके लिए जरूरी है।
Astro Tips

Astro Tips: हिंदू धर्म में ज्योतिष का बहुत अधिक महत्व माना गया है। हम हमारे जीवन में जो भी काम करते हैं, वह पूरी तरह से ज्योतिष पर ही आधारित होते हैं। ज्योतिष के जरिए व्यक्ति अपने वर्तमान जीवन और भविष्य के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकता है। जब किसी तरह की मुसीबत आती है उसके समाधान के लिए भी ज्योतिष का ही सहारा लिया जाता है।

हर व्यक्ति यह चाहता है कि उसके जीवन में सुख समृद्धि का वास बना रहे। उसे कभी भी धन की कमी का सामना न करना पड़े। इसके लिए व्यक्ति को तमाम तरह के प्रयास करते हुए भी देखा जाता है। हालांकि, कभी-कभी मेहनत के अलावा ज्योतिष उपाय भी सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण साबित होते हैं।

तिलक का महत्व

हिंदू धर्म में तिलक का बहुत अधिक महत्व माना गया है। इसे भगवान के प्रसाद के रूप में माना जाता है। सनातन धर्म में तिलक लगाने की परंपरा वैसे भी सदियों से चली आ रही है। जब भी हम किसी मंदिर में जाते हैं, तो वहां भगवान के प्रसाद के रूप में तिलक जरूर लगाते हैं।

सफलता दिलाता है माथे का तिलक

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक माथे पर लगा तिलक व्यक्ति को दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की दिलाता है। तिलक लगाने के कई सारे लाभ और नियम है चलिए हम आपको बताते हैं।

धन प्राप्ति का उपाय (Astro Tips)

अगर आप धन की प्राप्ति करना चाहते हैं और अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन माथे पर तिलक जरूर लगाएं। इस दिन लाल चंदन या फिर रोली का तिलक लगाना चाहिए। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews