Astro Tips: धन प्राप्ति के लिए आजमाएं लौंग के ये 2 उपाय, जीवन में आएगी सकारात्मकता

ज्योतिष में व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर परेशानी का समाधान दिया गया है। आज हम आपको लौंग के कुछ उपाय बताते हैं।
Astro Tips:

Astro Tips: हिंदू धर्म का ज्योतिष से गहरा नाता है। यहां गृह प्रवेश से लेकर मुंडन, जनेऊ, शादी विवाह सब कुछ ज्योतिष के नियमों के मुताबिक ही किया जाता है। इसके जरिए व्यक्ति के जीवन और भविष्य के बारे में सब कुछ आसानी से पता किया जा सकता है।

ग्रह दशा व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर करती है। ऐसे में कई बार जब व्यक्ति अपने जीवन में किसी तरह की समस्या का सामना कर रहा होता है। तो उससे निपटने के लिए वह ज्योतिष का ही सहारा लेता है।

ज्योतिष पूरी तरह से ग्रह नक्षत्र के आधार पर काम करने वाले विद्या है। इसमें ग्रहों की स्थिति के अनुरूप के जीवन में उत्पन्न होने वाले परिस्थितियों के संबंध में जानकारी निकाली जाती है। इसमें कई उपाय भी बताए गए हैं जो व्यक्ति के जीवन से परेशानियों को दूर कर देते हैं। आज हम आपको लौंग से संबंधित कुछ ऐसे ही उपाय बताते हैं। लौंग के उपाय न सिर्फ जीवन में तरक्की और खुशहाली लेकर आते हैं बल्कि सारी परेशानियों को दूर कर देते हैं।

दीपक में जलाएं लौंग

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन की देवी माता लक्ष्मी को समर्पित किया गया है। अगर इस दिन व्यक्ति दीपक में डालकर 5 लौंग जलाता है। तो उसके जीवन की कई तरह की परेशानी दूर हो जाती है।

ऐसे करें उपाय

आपको शुक्रवार के दिन एक दीपक में पांच लौंग रखकर उन्हें जलाना है। इसके बाद उस दीपक को घर के मंदिर या फिर मुख्य द्वार पर रख देना है। यह उपाय माता लक्ष्मी को प्रसन्न करता है।

लक्ष्मी मंत्र का जाप

शुक्रवार के दिन दीपक में लौंग जलाने के साथ आपको माता लक्ष्मी के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाएगी।

चांदी की कटोरी में लौंग

चांदी की कटोरी में लौंग और कपूर एक साथ जलाने से धन की प्राप्ति होती है। इस उपाय से धन संबंधी समस्या खत्म हो जाती है। धन संबंधी समस्या खत्म करने के साथ यह घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और हर तरफ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews