Hindi News

भद्र राजयोग से बदलेगी 4 राशियों की किस्मत, होंगे मालामाल! सफलता के खुलेंगे नए द्वार, बढ़ेगा मान सम्मान

Written by:Pooja Khodani
Published:
वर्तमान में बुध ग्रह अपनी स्वराशि कन्या में भ्रमण कर रहे है, जिससे भद्र महापुरुष राजयोग का निर्माण बन गया है जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं जिनका भाग्य चमक सकता है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
भद्र राजयोग से बदलेगी 4 राशियों की किस्मत, होंगे मालामाल! सफलता के खुलेंगे नए द्वार, बढ़ेगा मान सम्मान

Bhadra Rajyog 2024 : ज्योतिष के मुताबिक, हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल के बाद राशि परिवर्तन करता हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है।  वर्तमान में बुद्धि ज्ञान के कारक और ग्रहों के राजकुमार बुध अपनी स्वराशि कन्या राशि में विराजमान है, जिससे भद्र महापुरुष राजयोग का निर्माण हुआ है, जिसका प्रभाव 10 अक्टूबर तक रहने वाला है, क्योंकि इसके बाद बुध 10 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे।।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार , भद्र महापुरुष राजयोग बुध ग्रह से संबंधित है। यदि आपकी कुंडली में बुध लग्न से अथवा चन्द्रमा से केन्द्र के घरों में स्थित हैं अर्थात बुध यदि कुंडली में लग्न अथवा चन्द्रमा से 1, 4, 7 अथवा 10वें घर में मिथुन अथवा कन्या राशि में स्थित हैं तो आपकी कुंडली में भद्र राजयोग बनता है।इस योग को पंच महापुरुष राजयोग में से एक माना गया है। इससे व्यक्ति के जीवन में ज्ञान और धन दोनों की कमी नहीं रहती है।आईए जानते है यह किन राशियों के लिए लकी साबित होगा………..

भद्र राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत

कन्या राशि: भ्रद राजयोग जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है।समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। निवेश के लिए समय उत्तम रहेगा।आय में वृद्धि होगी और नए नए स्त्रोत खुलेंगे।आपको आकस्मिक धन लाभ होगा ।
आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। कार्यकरने की शैली में निखार आएगा।

मिथुन राशि : राजयोग से जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।इस समय आपको भौतिक सुख प्राप्त हो सकते हैं। कई योजनाएं जो चल रही हैं वे पूरी होंगी। आर्थिक रूप से मजूबत होंगे। वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। वहीं इस समय पैतृक संपत्ति का सुख भी मिल सकता है। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। वहीं माता के माध्यम से धन का लाभ हो सकता है।

धनु राशि : भद्र राजयोग का बनना जातकों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है। धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। किस्मत का साथ मिल सकता है।नौकरी में किसी दूसरे स्‍थान से अच्‍छा प्रस्‍ताव मिल सकता है।कारोबार में आय के नए रास्‍ते खुलेंगे ।नौकरीपेशा को वेतन में वृद्धि और पदोन्‍नति का लाभ मिल सकता है। देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि : भद्र राजयोग जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वक्‍त अनुकूल रहेगा। आय के नए मार्ग खुलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अटके और रुके हुए कामों को गति मिलेगी। समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। करियर और कारोबार के मामले में यह महीना शानदार साबित होगा। जो लोग मार्केटिंग, बैंकिंग, मीडिया और वाणी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार रहेगा।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews