वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह (Budh Ast) का महत्व बेहद विशेष महत्व होता है। इसे कम्युनिकेशन, तर्क, बुद्धि, व्यापार इत्यादि का प्रतीक माना जाता है। कुंडली में बुध देव के मजबूत होने से संचार कौशल और तर्कशक्ति में सुधार आता है। व्यापार का भी विस्तार होता है। ऐसे लोग गणित में माहिर होते हैं। शिक्षा, यात्रा और बिजनेस पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। बुधदेव साल 2026 में शनि की राशि कुंभ में पूरे 17 दिनों तक अस्त रहने वाले हैं।
बुध अस्त का असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। किसी के लिए यह समय शुभ तो किसी के लिए अशुभ रहेगा। कुछ ऐसी राशियाँ हैं, जिनके लिए बुध के अस्त होने से भाग्योदय के योग बनेंगे। करियर और कारोबार में तरक्की मिलेगी। जीवन की कई परेशानियां भी दूर होगी। आइए जानें ये भाग्यशाली लोग कौन हैं?
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लंबे समय से अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। बिजनेस में मुनाफा बढ़ेगा। कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। ऊर्जा और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। आपकी वाणी से प्रभावित होंगे। अब हर समस्या का समाधान करने में सक्षम होंगे।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए भी सफलता के द्वार खुलने वाले हैं। बिजनेस में मुनाफा बढ़ेगा। भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी। इस दौरान आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसकी प्रशंसा की जाएगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। छात्रों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। प्रेमियों को भी दौरान फायदा होगा। संतान से जुड़ी समस्याएं खत्म होगी। दांपत्य जीवन में भी खुशहाली आएगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए भी यह समय शुभ रहने वाला है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। संतान के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में बैलेंस बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में होने वाली समस्याएं भी खत्म होगी। प्रमोशन और इंक्रीमेंट की खबर मिल सकती है।
(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष गणना, पारंपरिक मान्यताओं, पंचांग और अन्य माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी शेयर करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। न ही भविष्यवाणियों की गारंटी नहीं लेता।)






