Hindi News

18 जनवरी को बुध होंगे अस्त, इन 3 राशियों का होगा भाग्योदय, खुलेंगे सफलता के द्वार, बनेंगे बिगड़े काम 

Published:
बुध का अस्त कई राशियों की किस्मत चमकाने वाला है। कारोबार और करियर में फायदा होगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। आइए जानें किन-किन राशियों के लिए बुध की चाल शुभ साबित होगी?
18 जनवरी को बुध होंगे अस्त, इन 3 राशियों का होगा भाग्योदय, खुलेंगे सफलता के द्वार, बनेंगे बिगड़े काम 

Budh Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब भी बुध सूर्य से 13 अंश या उससे ज्यादा पास आता है तो इस स्थिति को “बुध अस्त” कहा जाता है। इस दौरान ग्रहों की शक्तियां कम हो जाती है। 18 जनवरी को बुध गुरु की राशि “धनु” में अस्त होने जा रहे हैं। इसका नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा।

ज्योतिष शास्त्र में बुध को बेहद विशेष स्थान दिया गया है। मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। ग्रहों के राजकुमार भी हैं। कुंडली में इसकी शुभ स्थिति व्यक्ति को जीवन में सफल बनाती है। इस ग्रह को कारोबार, करियर, वाणी, तर्क, मित्रता इत्यादि का कारक माना जाता है। आइए जानें बुध अस्त (Budh Ast 2025) किन-किन राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा-

कन्या राशि (Kanya Rashi)

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का अस्त लाभकारी सिद्ध होगा। जातकों के जीवन में खुशहाली आएगी। मन शांत रहेगा। करियर में भी लाभ होगा। मनचाही नौकरी मिलेगी। कारोबार में मुनाफा होगा। सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। इनकम में वृद्धि होगी। लेकिन खर्च भी बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। सेहत भी दुरुस्त रहेगी।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

कुंभ राशि के जातकों के लिए भी बुध का अस्त शुभ साबित होगा। करियर में नए अवसर मिलेंगे। कार्य क्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। कारोबार का विस्तार होगा, मुनाफा भी बढ़ेगा। धन-धान्य में वृद्धि के योग बन रहे हैं। संतान की ओर से अच्छी खबर मिलेगी। आस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। ऊर्जा में वृद्धि होगी। सेहत से जुड़ी समस्याएं दूर होगी।

कर्क राशि (Kark Rashi)

कर्क राशि के जातकों के लिए बुध का अस्त सफलता के द्वार खोल सकता है। मेहनत का फल मिलेगा। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बन रहे हैं। सही प्लानिंग और स्ट्रेटजी बिजनेस में सफलता दिला सकती है। आय भी बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ विवाद करने से बचें।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews