Hindi News

12 दिसंबर को होगा बुध का उदय, चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, हर क्षेत्र में होगा लाभ, बढ़ेगी सुख-समृद्धि

Published:
कुछ दिनों ग्रहों के राजकुमार बुध वृश्चिक राशि में उदित होंगे। सभी 12 राशियों के जातक प्रभावित होंगे। आइए जानें किन-किन लोगों को लाभ होगा?
12 दिसंबर को होगा बुध का उदय, चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, हर क्षेत्र में होगा लाभ, बढ़ेगी सुख-समृद्धि

Budh Uday 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध को विशेष स्थान दिया गया है। इस हरे ग्रह को नौकरी, बिजनेस, करियर, सामाजिक जीवन, मित्रता, तर्क इत्यादि का कारक माना जाता है। बुध को ग्रहों के राजकुमार का दर्जा दिया गया है। इसे एक राशि से दूसरे राशि में गोचर करने में 21 दिन का समय लगता है। फिलहाल युवराज वृश्चिक राशि में संचरण कर रहे हैं। जल्द ही उदित होंगे।

12 दिसंबर को बुध का वृश्चिक राशि में उदय होने वाला है। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। किसी को इससे फायदा तो किसी को नुकसान होगा। ऐसी कई राशियाँ हैं, जिनके लिए बुध की यह चाल अनुकूल साबित होगी। जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। हर क्षेत्र में लाभ होगा। सफलता के प्रबल योग बनेंगे। आइए जानें किन-किन लोगों का भाग्य उदय बुध करने वाले हैं-

कुभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों पर बुध की विशेष कृपा बरसने वाली है। उदित होकर बुध जातकों के लिए सफलता के द्वार खोलने वाले हैं। कारोबार में भी खूब मुनाफा होगा। कार्य क्षेत्र में नई जिम्मेदारियां के साथ-साथ प्रमोशन भी मिल सकता है। नौकरी की तलाश पूरी होगी। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए भी बुध का उदित होना शुभ रहेगा। काम को लेकर यात्रा के योग बन रहे हैं। कारोबार में खूब मुनाफा होगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। निवेश पर भी फायदा होगा। इनकम में वृद्धि होगी।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए भी बुध की यह चाल अनुकूल रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा। वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी। संपत्ति से जुड़े कार्य संपन्न होंगे। कार्य क्षेत्र में भी फायदा होगा। धन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे, प्रेम बढ़ेगा। घर-परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews