Hindi News

तुलसी की सूखी लकड़ी से करें ये 3 उपाय, दूर होगी नकारात्मकता, घर में रहेगा माता लक्ष्मी का वास

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मक का वास चाहता है और वह यह सोचता है कि उसे किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। अगर आप भी अपने जीवन में सुख समृद्धि चाहते हैं तो आपको तुलसी की सूखी लकड़ी से कुछ उपाय करना चाहिए।
तुलसी की सूखी लकड़ी से करें ये 3 उपाय, दूर होगी नकारात्मकता, घर में रहेगा माता लक्ष्मी का वास

Astro Tips: हिंदू धर्म में जितना महत्व देवी-देवताओं को दिया गया है। उतना ही महत्व पेड़-पौधों को भी दिया गया है। हम जिस तरह से देवी देवताओं की पूजन अर्चन करते हैं उस तरह से पेड़ों की पूजा करने का विधान भी लंबे समय से चला आ रहा है। तुलसी एक ऐसा पौधा है जिसमें माता लक्ष्मी का वास माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति तुलसी की विधिपूर्वक पूजा करता है, उससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। इस पौधे में माता लक्ष्मी का वास भी माना गया है।

भगवान विष्णु को तुलसी बहुत प्रिय है और इसके बिना आप अपना भोग भी ग्रहण नहीं करते हैं। जब भी भगवान विष्णु को भोग अर्पित किया जाता है उसमें तुलसी जरूर रखी जाती है। कई बार ऐसा होता है की मौसम की वजह से तुलसी सूख जाती है, जिसके बाद हम सूखी हुई लकड़ी को निकाल कर नया पौधा लगा देते हैं। तुलसी की बची हुई लकड़ी को हम अक्सर जल में प्रवाहित कर देते हैं। अगर आप अपने जीवन में माता लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो इसे जल में प्रवाहित करने की जगह कुछ आसान उपाय कर सकते हैं।

तुलसी का चमत्कारी उपाय (Astro Tips)

आपको सूखी हुई तुलसी की सात से आठ छोटी-छोटी लकड़ियां लेनी होगी। इसके बाद आपको इन्हें एक सफेद सूत से बांधना होगा। बांधने के पश्चात इन्हें घी में डुबो दें और भगवान विष्णु के सामने प्रज्वलित करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी। इस उपाय को किसी भी एकादशी या त्रयोदशी को किया जा सकता है।

दूसरा उपाय

आपको तुलसी की जड़ को शुद्ध पानी से धोकर इसे सफेद वस्त्र में बांधना होगा। इसके बाद इसे प्रवेश द्वार पर बांध दें। ऐसा करने से घर की जितनी भी नकारात्मक ऊर्जा होगी वह बाहर चली जाएगी और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा। यह उपाय घर में सुख समृद्धि और बरकत लेकर आता है।

तीसरा उपाय

अगर आप अपने जीवन में सुख समृद्धि प्राप्त करना चाहते हैं तो तुलसी की लकड़ी का एक बंडल बनाएं और फिर उसे सफेद धागे से बांध दें। आपको इस बंडल को गंगाजल में डूबना है। एक हफ्ते तक आपको इसी  से पूरे घर में गंगाजल छिड़कना होगा। जो लोग नकारात्मक ऊर्जा से परेशान है या उनके घर में किसी व्यक्ति की तबीयत लगातार खराब हो रही है, उन्हें यह उपाय जरूर करना चाहिए।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।