घर बैठे प्राप्त करें महाकुंभ स्नान का पुण्य, करें ये आसान उपाय

हिंदू धर्म में महाकुंभ और इस दौरान होने वाले स्नान का विशेष महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक कुंभ में किया गया स्नान व्यक्ति को पापों से मुक्त दिलाकर मोक्ष प्रदान करता है। आप घर बैठे भी महाकुंभ स्नान का पुण्य कमा सकते हैं।
भारतीय रेल: विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका महाकुंभ 2025 – प्रयागराज

Mahakumbh 2025 Upay: 13 जनवरी से प्रयागराज महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। आज पौष पूर्णिमा पर महाकुंभ का पहला शाही स्नान शुरू हुआ। इस आध्यात्मिक मेले में देश और दुनिया भर से श्रद्धालु पुण्य प्राप्त करने के लिए डुबकी लगाने पहुंचे। हर व्यक्ति यह चाहता है कि जीवन में एक बार वह किसी न किसी कुंभ का हिस्सा जरूर बने और आस्था की डुबकी लगा सके। हालांकि, हर किसी के लिए ऐसा कर पाना संभव नहीं होता।

अगर आप भी उन लोगों में शामिल है जो महाकुंभ जाने के इच्छा रखते हैं लेकिन किसी वजह से शाही स्नान में शामिल नहीं हो पा रहे। ऐसे में अपने घर पर ही कुछ ऐसे प्रयोग किया जा सकते हैं, जिससे आपको महाकुंभ स्नान का पुण्य प्राप्त होगा। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आपको क्या करना होगा।

महाकुंभ में करें ये उपाय (Mahakumbh 2025)

पवित्र सरोवर में स्नान

महाकुंभ का जो स्थान होता है वह पवित्र नदियों और सरोवर में किया जाता है। इसका पुण्य प्राप्त करने के लिए आप जहां रहते हैं वहां मौजूद किसी पवित्र नदी या सरोवर में जाकर सूर्योदय से पहले या सूर्योदय के समय स्नान जरूर करें। अगर आसपास ऐसी कोई जगह नहीं है तो आप अपने घर में नहाने के पानी में गंगाजल मिलकर भी स्नान कर सकते हैं।

इन मंत्रों का जाप

स्नान करते समय ओम नमः शिवाय और ओम भगवते वासुदेवाय नमः जैसे मित्रों का जाप करना बिल्कुल ना भूलें। इस दौरान गंगा, यमुना, सरस्वती, गोदावरी, सिंधु, कावेरी, नर्मदा, शिप्रा नदी का आव्हान जरूर करें।

सूर्य और तुलसी

स्नान करने के बाद भगवान सूर्य नारायण को जल जरूर अर्पित करें। घर में मौजूद तुलसी पर जल जरुर चढ़ाएं।

भगवान का ध्यान और दान

स्नान से निवृत होकर सूर्य देव और तुलसी को जल चढ़ाने के बाद पूजन स्थान पर बैठकर त्रिदेव और अन्य देवी देवताओं का ध्यान करें। पूजन के पश्चात दान जरूर करें क्योंकि इस समय दान का विशेष महत्व माना गया है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews