27 दिसंबर से 3 राशियों का गोल्डन टाइम! नौकरी में प्रमोशन, सफलता के खुलेंगे नए द्वार, निवेश से लाभ

नए साल से पहले गुरू और बुध मिलकर षडाष्टक योग बनाने जा रहे है जो 3 राशियों के लिए लकी साबित हो सकता है।आईए जानते है इन भाग्यशाली राशियों के बारें में...
grah gochar 2026

Budh Guru Yuti 2025 : ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों, नक्षत्रों, कुंडली और राशियों का बड़ा महत्व होता है।ग्रहों में खास करके देवगुरू बृहस्पति और ग्रहों के राजकुमार बुध की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है। बुध को संचार, बुद्धि, तर्कशास्त्र, गणित और व्यापार का कारक माना जाता है वे मिथुन और कन्या राशि के स्वामी होते हैं। देवगुरू बृहस्पति हर 13 महीने में राशि बदलते है। वे कर्क राशि में उच्च और मकर राशि में नीच के होते है। गुरु ग्रह (बृहस्पति) धनु और मीन राशि के स्वामी है।वर्तमान में बुध तुला राशि और गुरू अपनी उच्च राशि कर्क में विराजमान है । 29 दिसंबर को बुध धनु राशि और गुरू 5 दिसंबर 2025 को मिथुन में गोचर करेंगे। 27 दिसंबर को दोनों ग्रह एक दूसरे से 150 डिग्री पर स्थित होंगे, जिससे षडाष्टक योग का निर्माण होगा जो 3 राशियों के लिए लकी साबित होने वाला है। आईए जानते है कौन कौनी सी है वो भाग्यशाली राशियां………..

षडाष्टक योग और राशियों पर प्रभाव

कुंभ राशि पर प्रभाव:नए साल से पहले षडाष्टक योग का बनना जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। कार्यकरने की शैली में निखार आएगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा ।पद पैसा और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस अवधि में घर, गाड़ी या जमीन खरीद सकते है। शादीशुदा का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा।

कर्क राशि पर प्रभाव: नए साल से पहले षडाष्टक योग का बनना जातकों के लिए शुभ और फलदायी साबित हो सकता है।। इस अवधि में आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से लाभ हो सकता है। व्यापार में निवेश से लाभ मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा को वेतनवृद्धि और प्रमोशन जैसे कई नए अवसर मिल सकते है।

मेष राशि पर प्रभाव: षडाष्टक योग बनने से नए साल से पहले जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है । आय के साथ साथ आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आकस्मिक धनलाभ के योग है। लंबे समय से सोच गई योजना पर काम शुरू कर सकते है। नौकरीपेशा को नए अवसरों का लाभ मिल सकता है।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews